लिवर की बीमारियां दुनियाभर में तेजी से बढ़ती जा रही हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी इसका शिकार देखे जा रहे हैं। करीब 1.8 किलोग्राम का ये अंग शरीर के लिए कई प्रकार से महत्वपूर्ण है। भोजन को पचाने से लेकर शरीर से अपशिष्ट उत्पादों को बाहर निकालने और खून को साफ करने में लिवर की भूमिका होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण इस अंग से संबंधित समस्याएं बढ़ गई हैं।
लिवर की बीमारियों पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए या फिर इसका उपचार न किया जाए इसके गंभीर दुष्प्रभावों का भी जोखिम रहता है। फैटी लिवर जैसी दिक्कतें अब काफी आम हो गई हैं जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ चिंता जता रहे हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रोजाना कॉफी पीना आपकी लिवर की सेहत को सुधारने में मददगार हो सकती है।