Preventing Acidity After Lunch: अक्सर लोगों को ये परेशानी होती है कि भोजन करने के बाद उन्हें नींद आती है और आलस महसूस होने लगता है। भोजन करने के तुरंत बाद भारीपन, सुस्ती और नींद आना एक सामान्य समस्या लग सकती है, लेकिन यह आपके मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। इसी विषय पर डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि भोजन के बाद का आलस, एसिडिटी और पेट फूलना दरअसल शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर और इंसुलिन से जुड़ा हो सकता है।
डॉक्टर शालिनी बताती हैं कि जैसे ही हम खाना खाते हैं, शरीर में ग्लूकोज का लेवल बढ़ने लगता है। अगर हम खाकर तुरंत बैठ जाएं या लेट जाएं, तो यह मांसपेशियां इस ग्लूकोज का उपयोग नहीं कर पाती हैं और फैट के रूप में आपके शरीर में जमा होने लगती हैं।
इससे न सिर्फ वजन बढ़ता है, बल्कि पाचन प्रक्रिया धीमी होने के कारण एसिडिटी और गैस की समस्या भी होने लगती है। इससे बचने के लिए डॉक्टर शालिनी ने एक बेहद आसान और प्रभावी उपाय बताया है, जो आपकी शुगर स्पाइक को नियंत्रित कर आपको दिन भर ऊर्जावान बनाए रख सकती है।