Stop Sugar Cravings Naturally : अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ लोगों को जरूरत से ज्यादा मीठा खाने की क्रेविंग होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसा होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण हमारा खराब डाइट होता है। इसी विषय पर डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके बताया है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। डॉक्टर शालिनी के मुताबिक हम रोज एक ऐसी बड़ी गलती करते हैं, जो हमारे शरीर में इंसुलिन और शुगर के लेवल को बिगाड़ देती है।
नेशनल हेल्थ सर्वे के अनुसार, भारतीयों की डाइट में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा सामान्य से दो गुना अधिक होती है। ऐसे में जब हम केवल पेट भरने के लिए 'गार्बेज फूड' या अत्यधिक कार्ब्स खाते हैं, तो शरीर की एनर्जी तुरंत ऊपर जाती है और फिर अचानक क्रैश हो जाती है।
इसी 'एनर्जी क्रैश' के कारण हर 2-3 घंटे में कुछ न कुछ मीठा या अनहेल्दी खाने की क्रेविंग होती है। डॉ. शालिनी के अनुसार, इस साइकिल के कारण वजन तो बढ़ता ही है, साथ ही इतना खाने के बावजूद शरीर में कमजोरी और बीमारी जैसा महसूस होता है। इसका मुख्य कारण हमारा अनबैलेंस मील है, जो शुगर और वजन दोनों को अनियंत्रित कर देता है।