फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट चेक: रोज तीन कप चाय पीने वाले लोग नहीं होते कोरोना से संक्रमित, जानें खबर की सच्चाई

Tue, 11 May 2021 08:24 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन लाखों नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं जबकि हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इस संक्रमण को कैसे रोका जाए, इसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। देशभर में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके तहत रोजाना लाखों लोगों को टीका लगाया जा रहा है। हालांकि कोरोना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाली खबरें भी खूब चल रही हैं। ऐसी ही एक खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें चाय पीने को लेकर एक अजीब दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या है दावा? 
  • पीआईबी ने ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी है कि एक खबर में दावा किया जा रहा है कि चाय पीने से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सकता है और इससे संक्रमित व्यक्ति जल्दी स्वस्थ भी हो सकता है। जो खबर वायरल हो रही है, उसमें यह कहा गया है कि चीन के एक विख्यात कोरोना वायरस विशेषज्ञ अपनी मौत के पहले यह कह गए हैं कि चाय में पाए जाने वाले तीन तरह के केमिकल कोरोना वायरस को मार सकते हैं। इसलिए अगर कोई दिन में तीन कप चाय पीता है, तो कोरोना से संक्रमित नहीं होगा या अगर कोई संक्रमित व्यक्ति चाय पीता है तो कुछ ही दिनों में वो संक्रमणमुक्त हो जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दावे की सच्चाई क्या है? 
  • पीआईबी के फैक्ट चेक में यह दावा फर्जी पाया गया है। पीआईबी के मुताबिक, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि चाय के सेवन से कोरोना के संक्रमण का खतरा कम किया जा सकता है या संक्रमित व्यक्ति इससे जल्दी स्वस्थ हो सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दरअसल, दुनियाभर के वैज्ञानिक और डॉक्टर हमेशा से सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों को लेकर सतर्क करते आए हैं और ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह देते आए हैं। इसलिए आप किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले उसकी पुष्टि कर लें कि क्या वो दावा सही है और सबसे जरूरी बात कि बिना किसी डॉक्टरी सलाह के आप कोरोना से बचाव के लिए किसी भी चीज का सेवन न करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें