फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 7 तरह के कपड़ों से गर्मियों में कर लें तौबा, हो जाता है इंफेक्शन

Mon, 25 Apr 2016 01:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : getty images
गर्मियां आ गई है और उसी के साथ तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि सेहत का ध्यान रखते हुए कुछ बचाव किए जाए जिससे गर्मियां परेशानी का सबब ना बनें। गर्मियों में खानपान के बाद अगर किसी बात का ध्यान रखना चाहिए तो वो है त्वचा। शरीर को ठंडा रखने के खूब सारे ड्रिंक्स के अलावा जरुरी है इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि क्या पहन रहे हैं। गर्मियों में पहने जाने वाले कपड़े किस फैब्रिक से बने है इसके लिए थोड़ा सतर्क होना जरुरी है। 
विज्ञापन

इन 7 तरह के कपड़ों से गर्मियों में कर लें तौबा, हो जाता है इंफेक्शन

2 of 8
- फोटो : getty images
गर्मियों में जरूरी है कि ऐसे कपड़े पहने जिससे त्वचा सांस ले सके। इसके लिए ये बेहद जरूरी है कि वो किस कपड़े से बना। गर्मियों में चमड़े यानि लेदर से दूरी बनाकर रखें। लेदर की पेंट या जूते नुकसान कर सकते हैं। इसे पहनने से गर्मी तो ज्यादा लगेगी साथ ही पसीना भी बहुत आएगा जिससे रेशेज होने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

इन 7 तरह के कपड़ों से गर्मियों में कर लें तौबा, हो जाता है इंफेक्शन

3 of 8
- फोटो : getty images
वैसे नेट के बने कपड़े थोड़े आरामदायक लग सकते हैं लेकिन इससे त्वचा पर रेशेज या पसीने से लाल निशान पड़ सकते हैं।

इन 7 तरह के कपड़ों से गर्मियों में कर लें तौबा, हो जाता है इंफेक्शन

4 of 8
- फोटो : getty images
गर्मियों में पोलिएस्टर के कपड़े पहनने से बचें। ये सिर्फ सर्दियों में प्रयोग होने वाला कपड़ा है। ये पानी जल्दी सोख नही पाता जिससे शरीर में आने वाला पसीना सूखने का बजाए वैसा ही बना रहता है जिससे नमी लंबे समय तक बनी रहती है। इसतरह से नमी ना सोख पाने की वजह से त्वचा पर इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।
 
विज्ञापन

इन 7 तरह के कपड़ों से गर्मियों में कर लें तौबा, हो जाता है इंफेक्शन

5 of 8
- फोटो : getty images
सेटिन का कपड़ा गर्मियों में बिल्कुल भी नहीं पहनना चाहिए। पहला तो ये कि सेटिन बहुत भारी होता है साथ ही बिल्कुल भी हवादार नहीं होता। इसे पहनने से बहुत गर्मी लगेगी साथ ही ये पसीने को सोख लेता है जिससे फंगल इफेक्शन होने का खतरा रहता है। 
 
विज्ञापन

इन 7 तरह के कपड़ों से गर्मियों में कर लें तौबा, हो जाता है इंफेक्शन

6 of 8
- फोटो : getty images
गर्मियों में सिल्क नहीं पहनना चाहिए। ये वैसे तो प्राकृतिक फैब्रिक है लेकिन ये पानी नहीं सोखता जिससे पसीन त्वचा बना रहता है। इसे पहनने से हाथों के बगलों में पसीना जमा होने से कपड़े पर पीलापन आ जाता है और कपड़ा खराब हो जाता है। 
विज्ञापन

इन 7 तरह के कपड़ों से गर्मियों में कर लें तौबा, हो जाता है इंफेक्शन

7 of 8
- फोटो : getty images
रेयॉन का कपड़ा भी गर्मियों में नहीं पहनना चाहिए। इसे पहनने से पसीना नहीं सूखता जिससे त्वचा पर रेशेज या खुजली होती है।

विज्ञापन

इन 7 तरह के कपड़ों से गर्मियों में कर लें तौबा, हो जाता है इंफेक्शन

8 of 8
- फोटो : getty images
नायलॉन एक सिंथेटिक फैब्रिक हैं जिसे गर्मियों में बिल्कुल भी नहीं पहनना चाहिए। ये इस तरह का कपड़ा है जो गर्मी को बनाए रखता है जिससे इसे पहनने के बाद बहुत गर्मी लगती है। ये त्वचा पर रेशेज और खुजली भी देता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें