महिलाएं हो या पुरुष फैशन के नाम पर कई चीजें इस्तेमाल करते जो अनजाने में कई बीमारियों को बुलाव देते हैं। महिलाएं बड़े बैग लेकर चलना पसंद करती हैं और उसमें ज्यादा से ज्यादा सामान भर लेती हैं लेकिन रोज इतने भारी बैग टांगे रखने से गंभीर कमर दर्द और गर्दन दर्द की समस्या होती है और शरीर की मुद्रा भी बिगड़ती है।
विज्ञापन
फैशन के चक्कर में अनजाने करना पड़ सकता है सेहत से समझौता
2 of 9
- फोटो : getty images
ऊंची एढ़ी वाली सैंडल पहनने से यकीनन आप स्मार्ट और लंबे तो लगेंगी लेकिन अगर इसे आपने अपनी आदत बना लिया है तो यह आप में गठिया और पीठ का दर्द पैदा कर सकती है। इसे नियमित रूप से पहनने आपका हिप पोश्चर खराब होता है और फिर फ्लैट चप्पलों में चलने में भी दिक्कत होने लगती है।
विज्ञापन
फैशन के चक्कर में अनजाने करना पड़ सकता है सेहत से समझौता
3 of 9
- फोटो : getty images
आजकल स्किनी जींस काफी चलन में है। त्वचा से काफी चिपकी रहती है ये जींस जिससे जब कुर्सी पर बैठे हैं तो पैर और कमर पर जोर पड़ता है। बहुत ज्यादा कसी हुई जींस या पैंट पहनने से कमर के हिस्से पर दबाव पड़ता है। इस वजह से पैर या कमर के आसपास हल्का सा सुन्न पड़ जाता है। पेट की तरफ ज्यादा कसी पैंट भी पेट पर बुरा असर डालती है।
फैशन के चक्कर में अनजाने करना पड़ सकता है सेहत से समझौता
4 of 9
- फोटो : getty images
बेल्ट पहनना फैशन नहीं कई बार जरूरत बन जाती है और इसमें बुराई भी नहीं है। लेकिन इसे बहुत कस कर बांधने से आपका पैर सुन्न पड़ सकता है और दर्द भी हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं कि बेल्ट को ज्यादा टाइट बांधने से पेट से जांघ की तरफ जाने वाली नस दब सकती है। इसलिए खासतौर पर खाना खाने के बाद अपनी बेल्ट थोड़ी ढीली कर लें।
विज्ञापन
फैशन के चक्कर में अनजाने करना पड़ सकता है सेहत से समझौता
5 of 9
- फोटो : getty images
अक्सर कान में लंबे और भारी झुमके पहनने वालों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा करने से धीरे धीरे उनके कान खिंचने लगेंगे। कई बार झुमके के भार से कान का छेद फट जाता है जो ऑपरेशन से सिलवाना पड़ता है।
विज्ञापन
फैशन के चक्कर में अनजाने करना पड़ सकता है सेहत से समझौता
6 of 9
- फोटो : getty images
रोज सिरदर्द, कानों में खुजली या धुंधला दिखने के पीछे आपके कॉलर और टाई का हाथ हो सकता है। कसे हुए शर्ट के कॉलर और टाई से दिमाग तक होने वाला खून का बहाव कम हो सकता है। इससे आंखों पर भार बढ़ता है और यह समस्याएं होती हैं। इससे आपकी गर्दन की गतिविधि कम हो सकती है और कंधों पर जोर पड़ता है।
विज्ञापन
फैशन के चक्कर में अनजाने करना पड़ सकता है सेहत से समझौता
7 of 9
- फोटो : getty images
सीधी लंबी कसी पेंसिल स्कर्ट पहनने से आपके पैर जकड़ जाते हैं। इससे घुटने एक दूसरे से चिपक जाते हैं और संतुलन बना कर चलने में परेशानी होती है। यहीं नहीं, झुक कर किसी चीज को उठाना भी मुश्किल हो जाता है। पहली बार में भले ही पता न चले लेकिन अक्सर इसे पहनने से डिस्क स्लिप तक की परेशानी हो सकती है।
फैशन के चक्कर में अनजाने करना पड़ सकता है सेहत से समझौता
8 of 9
- फोटो : getty images
क्या आप जानते हैं कि आप जो रोज से हल्के स्पोर्ट वाले जूते पहनते हैं उसमें यूरीन से भी 75 गुना ज्यादा कीटाणु होते हैं। इन्हें देर तक पहने रहने से पैर गर्म होने लगते हैं औ पसीना आने लगता है जिससे फंगल इंफेक्शन हो जाता है। इसीलिए सलाह दी जाती है कि इन जूतों को नियमित रूप से पहनने वाले, कम से कम दो जोड़ी जूते रखें और बदल बदल कर पहनें।
फैशन के चक्कर में अनजाने करना पड़ सकता है सेहत से समझौता
9 of 9
- फोटो : getty images
महिलाओं को इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि वे सही साइज के अंतरवस्त्र पहनें वरना गर्दन, पीठ और स्तनो में दर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। गलत साइज के अंतरवस्त्र पहनने से सांस लेने में भी दिक्कत होती है, खून का बहाव रुकने लगता है और शरीर की बनावट भी बिगड़ती है। याद रखें, रोजमर्रा में मोटे स्ट्रैप वाली अंतरवस्त्र ही पहनें।