फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Alert: स्ट्रोक से लेकर हाई कोलेस्ट्रॉल तक, आंखों में बदलाव से जान सकते हैं अपनी बीमारी का खतरा

Sun, 24 Aug 2025 08:01 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • एक अध्ययन के अनुसार, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से लेकर कोलेस्ट्रॉल संबंधी विकार, ऑटो इम्यून डिजीज और यहां तक कि घातक कैंसर तक के संकेत भी आंखों में नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
आंखों से जानिए सेहत का हाल - फोटो : Freepik.com
Eye Health Indicator: स्वस्थ आंखें हमें दुनिया के खूबसूरत नजारे देखने में मदद करती हैं। कहा जाता है कि आंखें आत्मा का आईना होती हैं, लेकिन सच तो यह भी है कि ये आपके शरीर के स्वास्थ्य का भी आईना है। मतलब कई बार जो बीमारी शरीर के अंदर ही अंदर पनप रही होती है, उसका संकेत आंखों में दिख जाता है। यही वजह है कि डॉक्टर कहते हैं कि अगर आंखों में किसी प्रकार का कोई असामान्य बदलाव नजर आए तो इसे हल्के में न लें।

शोध बताते हैं कि आंखों में अचानक धुंधलापन आना, पीलापन, सूजन या लालिमा सिर्फ आंखों की समस्या नहीं, बल्कि कई बार गंभीर बीमारियों की ओर इशारा भी हो सकती है। इसी से संबंधित साल  2023 में अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी की एक रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने बताया कि  25% से ज्यादा मामलों में आंखों की जांच के दौरान डॉक्टरों ने शरीर में पनप रही बीमारियों का अंदाजा लगाया।

यानी आंखें सिर्फ देखने का काम नहीं करतीं, बल्कि शरीर की छिपी हुई परेशानियों को लेकर भी आपको सावधान करती हैं। अगर आप इन संकेतों को समय रहते पहचान लें तो कई बड़ी बीमारियों से बचाव संभव है।

आइए जानते हैं कि आंखों में किस प्रकार के बदलावों को बिल्कुल भी अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
आंखों में दिखने वाले बदलावों पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com
आंखें बताती हैं शरीर में बढ़ रही बीमारियों का लक्षण

एक मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार
, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से लेकर कोलेस्ट्रॉल संबंधी विकार, ऑटो इम्यून डिजीज और यहां तक कि घातक कैंसर तक के संकेत भी आंखों में नजर आ सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आंखों के सफेद हिस्से (स्क्लेरा) का पीला होना लिवर की समस्या या पीलिया का संकेत हो सकता है।
  • इसी तरह से अचानक धुंधला दिखने लगना डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है।
  • यदि आपके आंखों के आसपास सूजन है तो किडनी से जुड़ी परेशानी का संकेत हो सकती है।
  • वहीं आंखों के ऊपर वाले हिस्से पर पीले रंग का उभार बताता है कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ गया है जिसे तुरंत कंट्रोल में करने के प्रयास शुरू कर देने चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
पीलिया और लिवर की बीमारी - फोटो : Adobe stock photos
आंखों में पीलापन लिवर की बीमारी का संकेत

जब हमारी आंखों का सफेद हिस्सा (स्क्लेरा) पीला दिखने लगता है तो इसे जॉन्डिस या पीलिया रोग का लक्षण माना जाता है। यह सीधे-सीधे लिवर की सेहत से जुड़ा संकेत है। हमारे शरीर में एक पीला पिगमेंट बिलीरुबिन बनता है। ये रेड ब्लड सेल्स (आरबीसी) के ब्रेकडाउन से बनता है। सामान्य स्थिति में लिवर इस बिलीरुबिन शरीर से बाहर निकाल देता है। लेकिन अगर लिवर सही से काम न करे तो यह पिगमेंट खून में जमा होने लगता है। इसका असर सबसे पहले आंखों और त्वचा पर दिखता है, जिसके कारण रंग पीला नजरआने लगता है।

लिवर में सूजन होने पर बिलीरुबिन बाहर नहीं निकल निकल पाता, इसी तरह फैटी लिवर के शिकार लोगों में भी बार-बार पीलिया की समस्या देखी जाती रही है। इसे अनदेखा न करें।

4 of 5
हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत - फोटो : Freepik.com
आंखें बताती हैं बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल

अगर आपके ब्लड कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी सामान्य से अधिक बना रहता है तो इसका भी असर आंखों में दिख सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल आपकी दृष्टि को गंभीर रूप से प्रभावित करता है, जिससे आपके लिए धीरे-धीरे देखना बेहद मुश्किल हो जाता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल का असर सिर्फ दिल और ब्लड प्रेशर पर पड़ता है, लेकिन इसके संकेत आंखों में भी दिख सकते हैं।
  • अगर पलकों या आंखों के आसपास पीले-पीले धब्बे दिखने लगें तो यह कोलेस्ट्रॉल जमा होने का संकेत है।
  • एक अध्ययन में बताया गया कि जिन लोगों की पलकों पर ऐसे धब्बे थे, उनमें से 50% से ज्यादा का कोलेस्ट्रॉल लेवल असामान्य पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्ट्रोक में आंखों की समस्या - फोटो : Freepik.com
आंखों से हो सकती है स्ट्रोक की पहचान

स्ट्रोक सिर्फ मस्तिष्क को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि इसके शुरुआती संकेत आंखों में भी दिखाई दे सकते हैं। कई बार स्ट्रोक के मरीजों को सबसे पहले दृष्टि में बदलाव महसूस होता है। स्ट्रोक के दौरान दिमाग तक खून की सप्लाई रुक जाती है। इसका असर आंखों की नसों और रेटिना तक भी पहुंचता है जिसके कारण अचानक धुंधलापन या आंखों के सामने धुंध जैसा दिखने लगता है। 

स्ट्रोक से पीड़ित लोगों में कई बार लकवा के कारण एक आंख से दिखना बंद हो जाता है और आंखों की पुतलियों की मूवमेंट असामान्य हो जाती है। एक आंख की पुतली बड़ी और दूसरी छोटी दिख सकती है।



------------------------------
स्रोत
Surprising Health Problems an Eye Exam Can Catch


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें