फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़े सीने की चाहत है तो जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज

Thu, 29 Mar 2018 05:46 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 6
एक्सरसाइज
फिट एन फाइन रहने के लिए लोग ना सिर्फ सिक्स पैक एब्स बनाने पर ध्यान देते हैं बल्कि चौड़े सीने का चाह भी रखते हैं। ये इतना भी मुश्किल नहीं है, बस इसके लिए आपको कुछ एक्सरसाइज जरूर करनी हैं जो बेहद आसान हैं। आइए जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में जो आपकी इस ख्वाहिश को पूरा कर सकती है।
विज्ञापन

चौड़े सीने की चाहत हैं तो जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज

2 of 6
एक्सरसाइज
बेंच प्रेस

बेंच प्रेस एक्सरसाइज सीने की मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं। इसे करने के लिए बेंच पर पीठ के बल लेट जाएं और दोनों हाथों से बार्बेल पकड़ें। 12 से 15 बार इसे उठाएं और नीचें लाएं। इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होंगी और सीना चौड़ा होगा।
विज्ञापन

चौड़े सीने की चाहत हैं तो जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज

3 of 6
एक्सरसाइज
डंबल चेस्ट प्रेस

इस एक्सरसाइज को करने के लिए बेंच पर पीठ के बल लेटें और दोनों हाथों में डंबल उठाएं। अब डंबल को प्रेस करना शुरू करें। डंबल को जब नीचे लाएं तो कोहनियों से 90 डिग्री का कोण बनना चाहिए। जब डंबल नीचे आए तो सांस लें और ऊपर करें तो सांस छोड़ें।

चौड़े सीने की चाहत हैं तो जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज

4 of 6
एक्सरसाइज
डिक्लाइन बेंच प्रेस

ये एक्सरसाइज सामान्य बेंच प्रेस की तरह होती है। इस कसरत को करने के लिए एक अडजैस्ट की जाने वाली प्रेस बेंच का इस्तेमाल करें और कमर के बल लेट कर बार्बल यूनिट को स्टैंड से हटाकर छाती की ओर लाएं और फिर वापस ले जाएं। 
विज्ञापन

चौड़े सीने की चाहत हैं तो जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज

5 of 6
एक्सरसाइज
पुशअप्स

पुश अप्स सिर्फ चौड़े सीने ही नहीं बल्कि कई तरह की समस्याओं के लिए फायदेमंद है। इसे करने के लिए फर्श पर पेट के बल लेट जाएं और दोनों हाथों के सहारे शरीर रो ऊपर और नीचे लाएं। इससे सीने की मसल्स बढ़ेंगीं और बाजू भी मजबूत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौड़े सीने की चाहत हैं तो जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज

6 of 6
एक्सरसाइज
स्टैगर्ड पुश अप्स

इस एक्सरसाइज को करने के लिए पहले पुश-अप्स की स्थिति में आकर हाथ और पैर सीधा कर लें। फिर हाथ कंधे से नीचा रखें। अब अपने सीधे हाथ को आगे और उल्टे को पीछे की ओर ले जाएं। चेस्ट को फर्श से टच करें और फिर ऊपर हो जाएं। ऊपर होने पर एक रैप पूरा होगा। हर रैप में दूसरे हाथ का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें