फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव: फेफड़े होंगे मजबूत तो सांस की दिक्कतें होंगी दूर, अपना सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय

Tue, 08 Jun 2021 05:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव - 25 वर्ष

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

कोरोना वायरस महामारी से हर कोई डरा हुआ है, जिसके कारण हर कोई खुद को इस बीमारी से बचाने की कोशिश कर रहा है। भारत में दूसरी लहर आने के बाद एक बार फिर से मामले काफी बढ़े थे। वहीं, इस वायरस ने कई मरीजों की जान भी ली। हालांकि, अब संक्रमितों की संख्या में काफी कमी देखी जा रही है, जिसके कारण पाबंदियां हटाई जा रही हैं। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं कि कोरोना वायरस हमारे बीच से जा चुका है। हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना वायरस हमारे शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचाता है। वहीं, इसका सबसे ज्यादा असर हमारे फेफड़ों पर पड़ता है। इसलिए हमें हर हाल में अपने फेफड़ों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में, जिनसे आप ये कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हेल्दी आहार लें
  • आपको हमेशा ही ऐसा आहार लेना है, जो काफी हेल्दी है। आपके खाने में सही मात्रा में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजें होना चाहिए। इनके सेवन से श्वसन की मांसपेशियों और फेफड़ों की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। आप मौसमी फल खा सकते हैं, हरी सब्जियां, दूध-दही आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद - फोटो : Pixels
पानी पीते रहें
  • मौसम चाहे कैसा भी हो, हमें पानी पीना नहीं छोड़ना चाहिए और न ही कम करना चाहिए। हमें हर दिन अच्छी मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है। शरीर का हाइड्रेटेड रहना फेफड़ों समेत शरीर के बाकी हिस्सों के लिए भी जरूरी है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हल्का व्यायाम
  • व्यायाम करने का ये बिल्कुल मतलब नहीं है कि आपको काफी ज्यादा और कठिन व्यायाम करना है। बल्कि आपको हल्का व्यायाम करना है, इसमें आप तेज चलना, दौड़ना, साइकिलिंग और तैरना आदि कर सकते हैं। ऐसा करने से सांस लेने की क्षमता बढ़ने के साथ ही फेफड़ों की क्षमता में सुधार होता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मोटापा न बढ़ने दें
  • हमारे शरीर का मोटापा कई बीमारियों को जन्म देने का कारण होता है। इसलिए हमें फिट रहना चाहिए और अपने बढ़ते मोटापे को रोकना चाहिए। जब हमारा वजन अधिक हो जाता है तो फेफड़ों की क्षमता भी कम हो जाती है, क्योंकि पेट का मोटापा फेफड़ों को उचित तरीके से काम नहीं करने देता। इसलिए हमें अपने बढ़ते वजन पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन न करें
  • अगर आप धूम्रपान करते हैं और अल्कोहल का सेवन करते हैं, तो आपको आज ही इन दोनों को छोड़ देना चाहिए। ये हमारे शरीर के लिए हानिकारक तो है ही। साथ ही अगर हमें अपने फेफड़ों की क्षमता को बनाए रखना है तो हमें धूम्रपान छोड़ना पड़ेगा। हुक्का, वापिंग और अन्य तंबाकू उत्पाद भी फेफड़ों की क्षमता के लिए सही नहीं है।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें