फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: आहार में इस चीज की अधिकता साबित हो सकती है 'जानलेवा', इससे हार्ट अटैक से लेकर कैंसर तक का खतरा

Mon, 15 Jan 2024 08:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नमक के अधिक सेवन से बचें - फोटो : pixabay
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें आहार को स्वस्थ-पौष्टिक रखने पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती रही है। पर क्या आप जानते हैं कि रोजाना हम कई ऐसी चीजों का बहुत अधिक मात्रा में सेवन कर रहे हैं जो न सिर्फ कई गंभीर रोगों का खतरा बढ़ा रही हैं साथ ही ये दुनियाभर में होने वाली मौतों के प्रमुख कारणों में से भी एक हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी एक रिपोर्ट में लोगों को आगाह करते हुए आहार पर विशेष ध्यान देते रहने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया, भोजन में इस्तेमाल होने वाली जिन चीजों के सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव देखे जा रहे हैं, नमक का अधिक सेवन उनमें से एक है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अधिक मात्रा में नमक के सेवन को लेकर चेतावनी दी है। मानव स्वास्थ्य पर नमक के सेवन के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए डब्ल्यूएचओ ने एक रिपोर्ट में कहा कि हाई सोडियम वाले आहार रक्तचाप में वृद्धि, हृदय रोगों, गैस्ट्रिक कैंसर, मोटापा, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा रहे हैं। अनुमानित रूप से हर साल 19 लाख से अधिक मौतों का प्रमुख कारण बहुत अधिक सोडियम का सेवन हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
कितनी मात्रा में नमक का करें सेवन - फोटो : istock
कितनी मात्रा में सोडियम का करें सेवन?

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक सभी लोगों के लिए प्रतिदिन 2,300 मिलीग्राम से कम की मात्रा में सोडियम का सेवन पर्याप्त है। इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन (आईओएम) प्रतिदिन लगभग 1,500 मिलीग्राम सोडियम का लक्ष्य रखने का सुझाव देता है। 1,500 मिलीग्राम एक बड़े चम्मच नमक के बराबर है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सिर्फ नमक ही नहीं, दैनिक आहार की कई और चीजों में भी सोडियम होता है, ऐसे में इसकी मात्रा को कम करने के लिए प्रयास करना जरूरी है। सोडियम की अधिकता ब्लड प्रेशर और हार्ट की समस्याओं को भी बढ़ाने वाली हो सकती है, इसके लेकर सावधानी बरतनी जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
हाई ब्लड प्रेशर का खतरा - फोटो : iStock
हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार में बहुत अधिक सोडियम की मात्रा हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनती है, इससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है जो मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। सोडियम की अधिकता के कारण शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है जिससे हड्डियों को नुकसान पहुंचता है। 

हाई सोडियम के कारण रक्तचाप बढ़ने के साथ शरीर में द्रव संतुलन की भी समस्या आने लगती है। लगातार बढ़ा हुआ रक्तचाप धमनियों को क्षति पहुंचा सकता है, जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। ये दिल के दौरे और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ाने वाली समस्या है, जो मृत्यु के प्रमुख जोखिम कारकों में से एक है।

4 of 5
पेट के कैंसर का जोखिम - फोटो : Pixabay
कैंसर का भी हो सकता है खतरा

आहार में सोडियम की अधिकता के कारण कैंसर का भी खतरा हो सकता है। अतिरिक्त नमक के सेवन से गैस्ट्रिक कैंसर का जोखिम बढ़ता देखा गया है। कैंसर भी दुनियाभर में मृत्यु के प्रमुख कारकों में से एक है। डॉक्टर कहते हैं, सोडियम की अधिकता के कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं इसको लेकर सभी लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आहार में कम करें नमक की मात्रा - फोटो : Istock
कम करें सोडियम का सेवन

सोडियम का सेवन कम करने के लिए, सबसे पहले नमक का सेवन कम करें। इसके अलावा पैक्ड चीजों को खरीदते समय कम सोडियम वाले उत्पाद चुनें। पैक्ड चिप्स आदि में भी नमक की अधिकता हो सकती है, इससे भी सोडियम की मात्रा बढ़ने का खतरा रहता है। भोजन में एडेड सॉल्ट की मात्रा से बचें।

सोडियम के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए अधिक मात्रा में पानी पीते रहना भी जरूरी है। जिन लोगों को पहले से ब्लड प्रेशर की समस्या है उनको सोडियम की मात्रा को लेकर और भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
 


--------------
स्रोत और संदर्भ
too much sodium in the diet can lead to high blood pressure, heart disease, and stroke

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें