40 की उम्र के बाद महिलाओं में हड्डियों का कमजोर होना एक आम समस्या है। इसमें कूल्हे की हड्डी के कमजोर होने के काफी मामले देखे गए हैं। घर और ऑफिस के बीच संतुलन बनाते-बनाते महिलाएं अक्सर खुद का ध्यान रखना भूल जाती हैं। आजकल कई सप्लीमेंट्स भी आ रहे हैं जो महिलाओं को दूध के साथ पीने की सलाह दी जाती है और कई ऐड के जरिए भी उन्हे कमजोर हड्डियों के विषय में सचेत किया जा रहा है ताकि वे समय रहते खुद को गंभीर बीमारियों से बचा सकें।