फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी खराब जीवनशैली है पथरी का कारण, बचाव के लिए बदल लें ये बुरी आदतें

Fri, 14 Jun 2019 01:29 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
किडनी में पथरी एक ऐसी समस्या है जो किसी भी वर्ग के व्यक्ति को हो सकती है। पथरी कोई आम समस्या नहीं है बल्कि इसकी वजह से पेट में असहनीय दर्द भी होता है। आपको बता दें की ये कोई बीमारी नहीं है बल्कि हमारी बेकार जीवनशैली की देन है, जिसके कारण पथरी जैसी समस्या किसी को भी झेलनी पड़ सकती है। बेकार खाने की आदतें, कम पानी पीना इसके मुख्य कारण हैं। अगर आप चाहते हैं कि इसके शिकार ना हों तो कुछ बुरी आदतों का त्याग करना होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
भरपूर पानी ना पीना
डिहाइड्रेशन से कंसनट्रेटेड यूरीन यानी गहरे रंग का बनता है, जिससे कैल्शियम साल्ट का संघनन बढ़ता है और पथरी के बनने की संभावना को बढ़ाता है। तो पानी पीना ना भूलें, पानी की बोतल हमेशा अपने साथ रखें। साथ ही, अधिक कैफीन और शराब पीने से बचें क्योंकि इससे डिहाइड्रेशन होता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
खाने में नमक की मात्रा कम करें
नमक सिर्फ बीपी के मरीजों को ही नहीं बल्कि सभी को कम खाना चाहिए। अगर आप खाने में ऊपर से नमक इस्तेमाल करते हैं तो याद रखें ये आपको बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकता है। जब यूरिन में सोडियम की मात्रा का बहाव बढ़ जाता है तो यह कैल्शियम को भी अपने साथ लाता है, जिससे पथरी बनने की आशंका बढ़ जाती है। 

4 of 5
बहुत सारी दवाइयां खाना 
बिना पूरी जानकारी के विटामिन और कैल्शियम की टेबलेट या अन्य दवाएं खाना समस्या बना सकती है। बिना डॉक्टर की सलाह के दुकानों पर बिकने वाली दवाओं के बहुत ज्यादा इस्तेमाल से पथरी के बनने का खतरा बढ़ सकता है। दवाएं डॉक्टर की सलाह पर ही लें। बेहतर हो कि सप्लीमेंट्स लेने की बजाए पोषक तत्वों को बेहतर खाने से हासिल करें। खासकर भरपूर मात्रा में विटामिन बी-6 जैसे केला, आम, सोयाबीन, एवोकैडो खाएं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अधिक मांसाहारी भोजन 
स्वाद और सेहत के लिए मांस का सेवन तो करते हैं, लेकिन आप नहीं जानते कि बहुत ज्यादा रेड मीट, पोल्ट्री, अंडे और सी फूड खाने से हमारे शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है और इससे किडनी की पथरी हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें