Important Medical Test For Women: हर महिला के लिए 30 की उम्र का दशक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इस दौरान वे करियर, परिवार और अन्य कई जिम्मेदारियों को एक साथ निभा रही होती हैं, लेकिन इस भागदौड़ में अक्सर वे अपनी ही सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को वे थकान या तनाव मानकर टाल देती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, 30 की उम्र के बाद शरीर में कई हार्मोनल और अन्य बदलाव शुरू हो जाते हैं, जो भविष्य में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं।
इसलिए, इस उम्र से 'प्रिवेंटिव हेल्थकेयर' यानी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य जांच को अपनाना बेहद जरूरी है। समय पर मेडिकल टेस्ट कराने से किसी भी गंभीर बीमारी को शुरुआती चरण में ही पकड़ा जा सकता है, जिससे इलाज आसान और सफल हो जाता है। आइए इस लेख में उन्हीं 5 जरूरी मेडिकल टेस्ट्स के बारे में जानते हैं जो 30 की उम्र के बाद हर महिला को नियमित रूप से कराने चाहिए।