फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Alert: सुबह खाली पेट चाय पीना बन सकता है सेहत की दुश्मन, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Mon, 08 Sep 2025 11:41 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • क्या आप जानते हैं कि खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? कई अध्ययनों में यह साबित हुआ है कि खाली पेट चाय पीने से पेट में अम्लता यानी एसिड बढ़ जाती है, जिससे जलन, गैस, कब्ज जैसी समस्याएं पैदा होती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
खाली पेट आप भी तो नहीं पीते हैं चाय? - फोटो : Freepik.com
आजकल चाय पीना अधिकांश लोगों की आदत बन चुकी है। सुबह उठते ही बिना नाश्ता किए एक कप गरमा‑गरम चाय पीना जैसे दिन की शुरुआत का हिस्सा बन गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? कई अध्ययनों में यह साबित हुआ है कि खाली पेट चाय पीने से पेट में अम्लता यानी एसिड बढ़ जाती है, जिससे जलन, गैस, कब्ज जैसी समस्याएं पैदा होती हैं।

इतना ही नहीं, ये आदत शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों के अवशोषण को भी बाधित कर सकती है जिसका कई तरह से नकारात्मक असर होता है। चाय में मौजूद कैफीन का प्रभाव सीधे खून में जाकर थकावट, तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ा सकता है। 

डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार चेतावनी देते हैं कि चाय पीने से पहले हल्का नाश्ता कर लेना चाहिए ताकि शरीर पर इसका नकारात्मक असर न पड़े।
विज्ञापन

2 of 5
चाय पीने से क्या होता है - फोटो : Freepik.com
खाली पेट चाय पीना ठीक नहीं

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, सुबह खाली पेट हम जो कुछ भी खाते पीते हैं उसका सेहत पर सीधा असर होता है, यही कारण है कि लोग सबसे पहले नींबू पानी, आंवला का जूस आदि पौष्टिक चीजों का सेवन करते हैं। हालांकि खाली पेट चाय पीने की भी कई लोगों की आदत देखी गई है जो सेहत के लिए सही नहीं है।

चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन जैसे तत्व पेट में एसिड बढ़ाते हैं, जिसके कारण आपको दिनभर पेट में भारीपन या गैस की दिक्कत बनी रह सकती है। जब पेट खाली होता है तो चाय सीधे पेट की अंदरूनी परत को प्रभावित करती है, जिससे जलन, गैस, और अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पेट की समस्या - फोटो : Adobe Stock
पेट में अल्सर का खतरा

जब हम खाली पेट चाय पीते हैं, तो चाय में मौजूद टैनिन और कैफीन पेट में एसिड बढ़ा देते हैं। आमतौर पर पेट में थोड़ी मात्रा में एसिड खाना पचाने में मदद करता है, लेकिन खाली पेट यह अधिक मात्रा में बनने लगता है। इससे पेट की अंदरूनी परत में जलन होने लगती है।

लंबे समय तक ऐसा होने पर पेट की दीवार कमजोर होकर अल्सर जैसी बीमारी का कारण बन सकती है। शोध बताते हैं कि जिन लोगों की सुबह की चाय की आदत खाली पेट होती है, उन्हें एसिडिटी और गैस्ट्राइटिस जैसी समस्याएं अधिक होती हैं।

डॉक्टर सलाह देते हैं कि चाय पीने से पहले हल्का नाश्ता करें ताकि पेट में बनने वाले एसिड का असर कम हो।

4 of 5
पाचन से संबंधित दिक्कतों का खतरा - फोटो : adobe stock images
पाचन प्रक्रिया में हो सकती है गड़बड़

खाली पेट चाय पीने से पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है। जब पेट खाली होता है तो चाय में मौजूद कैफीन सीधे पेट की दीवार से अवशोषित होकर तुरंत असर दिखाती है। इससे पेट में ऐंठन और जलन जैसी समस्याएं पैदा होती हैं, जिससे खाना पचाने वाली ग्रंथियों की कार्यक्षमता कम हो जाती है।

शोध बताते हैं कि खाली पेट चाय पीने से पाचन रस का संतुलन बिगड़ता है। नतीजा यह होता है कि भोजन पचने में समय लगने लगता है और पोषक तत्वों का सही तरीके से अवशोषण नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हड्डियों की बीमारी का खतरा - फोटो : Freepik.com
हड्डियों की सेहत पर असर 

कुछ शोध में यह भी पाया गया है कि चाय में मौजूद कैफीन लंबे समय तक अधिक मात्रा में लेने पर शरीर में कैल्शियम की कमी का कारण बन सकता है। खाली पेट चाय पीने से यह असर और अधिक बढ़ सकता है क्योंकि चाय सीधे शरीर में अवशोषित होकर हड्डियों में मौजूद कैल्शियम के अवशोषण को प्रभावित करती है।

खाली पेट चाय पीने से शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होने लगती है जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। विशेष रूप से महिलाओं में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है क्योंकि उन्हें पहले से ही कैल्शियम की आवश्यकता अधिक होती है। कैल्शियम की कमी से हड्डियों में दर्द, जोड़ों में जकड़न और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।


-----------------------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें