फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: पाचन ठीक रखना हो या बढ़ानी हो इम्युनिटी, सुबह खाली पेट इस फल के सेवन से पा सकते हैं कई लाभ

Mon, 23 Jun 2025 07:15 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पपीता एक अत्यंत पौष्टिक फल है, जो पाचन तंत्र के लिए लाभकारी माना जाता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन किया जाए तो इसके स्वास्थ्य लाभ और भी अधिक प्रभावी हो सकते हैं। पपीते में मौजूद पपेन नामक एंजाइम प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है, जिससे भोजन आसानी से पच जाता है।
विज्ञापन
1 of 4
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com
अच्छी सेहत चाहते हैं तो अपने खान-पान में सुधार कर लेना सबसे जरूरी है। आप जो कुछ भी खाते हैं उसका सेहत पर सीधा असर होता है यही कारण कि इस विषय पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है। पाचन ठीक रखने से लेकर इम्युनिटी पावर बढ़ाने तक के लिए कई अध्ययनों में खाली पेट पपीता खाने के विशेष लाभकारी बताया गया है। पपीता न केवल आपकी पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है बल्कि आपको पूरे दिन ऊर्जावान भी बनाए रखता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

पपीता में कई एंजाइम और पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की सफाई और पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करते हैं। खासतौर पर अगर इसे खाली पेट सुबह खाया जाए, तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
पपीते के फायदे - फोटो : Freepik.com
पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है पपीता

पपीता एक अत्यंत पौष्टिक फल है, जो पाचन तंत्र के लिए लाभकारी माना जाता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन किया जाए तो इसके स्वास्थ्य लाभ और भी अधिक प्रभावी हो सकते हैं।

पपीते में मौजूद पपेन नामक एंजाइम प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है, जिससे भोजन आसानी से पच जाता है। साथ ही, इसमें भरपूर मात्रा में घुलनशील फाइबर होता है, जो आंतों की सफाई करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। खाली पेट पपीता खाने से शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया तेज होती है, जिससे लिवर और पेट से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
पोषक तत्वों का खजाना है पपीता - फोटो : Freepik.com
पपीता में मौजूद तत्व सेहत को देते हैं गजब के फायदे

पपीता विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और बीटा- कैरोटीन से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से त्वचा में निखार आता है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक बनी रहती है।

पपीता न केवल आपकी पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है, बल्कि संतुलित दिनचर्या के लिए जरूरी ऊर्जा भी प्रदान करता है। हालांकि, कुछ लोगों को इससे थोड़ी एसिडिटी या पेट में जलन की शिकायत हो सकती है, खासकर यदि उनका पेट संवेदनशील हो। इसलिए सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
आहार में करें सुधार - फोटो : Freepik.com
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

आयुर्वेदाचार्य अच्युत त्रिपाठी कहते हैं, सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करने से पाचन क्रिया सुधरती है। इसके साथ ही यह एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। सुबह एक कटोरी पके हुए पपीते का सेवन बेहद लाभदायक होता है। खाली पेट पपीते से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। पपीता खाने से शरीर को विटामिन-ए और सी मिलता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।



-------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें