फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: हर सुबह खाली पेट जीरा का पानी पीने की डालिए आदत, पाचन सहित शरीर को होंगे ऐसे गजब के फायदे

Thu, 17 Mar 2022 11:38 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
जीरा पानी के फायदे - फोटो : iStock
हमारे घरों में आसानी से उपलब्ध कई चीजें सेहत को अविश्वसनीय लाभ प्रदान कर सकती हैं। हम रोजाना भोजन के लिए कई सारे मसालों और औषधियों को प्रयोग में लाते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि ये आपके लिए कितने लाभकारी हो सकते हैं? आयुर्वेद में रोजाना प्रयोग में लाई जाने वाली तमाम औषधियों और मसालों के गुणों का जिक्र मिलता है। इनका सेवन करके आप कई तरह की गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी कम कर सकते हैं। जीरा ऐसा ही एक लोकप्रिय मसाला है जो न सिर्फ भोजन को स्वादिष्ट बनाने के काम आता है, साथ ही इसका सेवन पेट से लेकर इम्युनिटी तक को बेहतर बनाए रखने के लिए वर्षों से प्रयोग में लाया जाता रहा है।

आयुर्वेद में जीरा का पानी पीने के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है, विशेषरूप से सुबह खाली पेट इसका नियमित सेवन कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में आपके लिए लाभकारी हो सकता है। जीरा में पोटैशियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों की भी उपलब्धता होती है, जो आपके शरीर को निरंतर कार्य करते रहने में काफी मदद कर सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में रोज सुबह जीरा का पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
पेट के लिए जीरा के फायदे - फोटो : iStock
पेट से संबंधित समस्याओं में कारगर
वर्षों से पेट से संबंधित तमाम समस्याओं के घरेलू उपचार के तौर पर जीरा को प्रयोग में लाया जाता रहा है। रात भर भीगे हुए जीरे का पानी पीने से न सिर्फ पेट साफ रहता है, साथ ही कब्ज, अपच और मतली जैसी समस्याओं में भी आपको विशेष लाभ मिल सकता है। जीरा का पानी पेट की अम्लता और सूजन को भी कम करने में मदद करता है। गैस और बदहजमी के कारण पेट दर्द की समस्या में भी राहत दिलाने में जीरे का पानी पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जीरा का पानी, आम तौर पर पाचन एंजाइमों के स्राव को उत्तेजित करता है और पाचन प्रक्रिया को तेज करता है।
विज्ञापन

3 of 4
त्वचा के लिए जीरा पानी पीने के लाभ - फोटो : istock
त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार
जीरे का पानी कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे खनिजों में समृद्ध होता है जो त्वचा की सेहत को सुधारने में काफी फायदेमंद माना जाता है। ये सभी पोषक तत्व आपकी त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। जीरे के पानी में प्रचुर मात्रा में विटामिन-ई भी होता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो समय से पहले बुढ़ापे के लक्षणों को रोकने में सहायक है। नियमित रूप से एक गिलास जीरा पानी पीने से आपकी त्वचा पर दिखाई देने वाली झुर्रियां भी कम हो सकती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
खाली पेट जीरा का पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : istock
इम्युनिटी पावर को मिलती है मजबूती
शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बेहतर बनाए रखने के लिए जीरा का पानी पीना आपके लिए काफी अच्छा विकल्प माना जाता है। जीरा आयरन और डाइट्री फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो इम्युनिटी को मजबूती देने में सहायक है। यह बीमारियों से लड़ता है और आपके बीमार पड़ने की आशंका को कम करता है। चूंकि जीरा का पानी पाचन के लिए बेहतर माना जाता है, जिससे भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ता है। इम्युनिटी पावर के लिए तमाम पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें