फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या डायबिटीज में खाना चाहिए अंडे? जानिए शूगर के मरीजों को नुकसान पहुंचाते हैं अंडे या फायदा?

Sat, 08 Feb 2020 03:39 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अंडे - फोटो : Pixabay
अंडे प्रोटीन और विटामिंस का अच्छा सोर्स है। जिनकी रोग प्रतिरोधिक क्षमता कम होती है उन्हें अक्सर अंडे खाने की सलाह दी जाती है। बॉडी बिल्डर और फिटनेस की फ्रिक करने वाले लोग ज्यादातर अंडे का सेवन करते हैं ताकि उनके मसल्स बने रहें। लेकिन सवाल यह है कि क्या शूगर के रोगियों को अंडे का सेवन करना चाहिए? क्या अंडे से डायबिटीज के मरीजों की परेशानी बढ़ती है या फिर उन्हें राहत मिलती है? जानिए शूगर के मरीजों के  लिए अंडे का सेवन नुकसानदायक है या फायदेमंद? 

 
विज्ञापन

2 of 6
अंडे - फोटो : Social media
दरअसल, सीधे शब्दों में कोई भी शूगर के पेशेंट को अंडे खाने की सलाह नहीं देगा भले ही इसके पीछे कोई तार्किक बातें ना हो। कई बार चीजें चलन की मानसिकता से बनती हैं लिहाजा कई तरह के मनोवैज्ञानिक भय इसमें काम करते हैं और समाज में मान्यता भी बन जाती है। लेकिन कई तरह की रिसर्च और अध्ययन अंडे को डायबिटीज पेशेंट के लिए मना नहीं करते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
डायबिटीज - फोटो : Pixabay
यूनाइटेड स्टेटटेड डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) की एक स्टडी कहती है कि 100 ग्राम अंडे में 12.56 ग्राम प्रोटीन होता है। ऐसे में पोषण विशेषज्ञो के मुताबिक यह प्रोटीन का अच्छा और सस्ता स्रोत साबित होता है। ऐसे में वे सभी मधुमेह रोगियों को अंडे खाने की सलाह भी देते हैं और इसमें कोई खतरा भी नहीं मानते। हालांकि डॉक्टर और विशेषज्ञ मानते हैं कि अंडों में कैलोरी और वसा भी होती है लिहाजा इसका सेवन नियमित होना चाहिए। 
 

4 of 6
डायबिटीज
ऐसे ही अंडे के सेवन से डायबिटीज के मरीजों को राहत मिल सकती है या नहीं इसे लेकर एक  स्टडी मोलेक्युलर न्यूट्रिशन एंड फूड रिसर्च जर्नल में प्रकाशित की गई है। फिनलैंड की यूनिवर्सिटी द्वारा हुई इस स्टडी की रिपोर्ट के मुताबिक अंडा खाने से टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा कम होता है। स्टडी के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन पुरुषों ने रोजाना अंडे का सेवन किया उनके खून में लिपिड की थोड़ी मात्रा ही पाई गई। हालांकि इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कई दूसरे वैज्ञानिक इसका विरोध कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
डायबिटीज
वहीं, अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के मुताबिक, डायबिटीज के मरीजों के लिए अंडे का सेवन फायदेमंद होता है। अंडा सेहत को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को अंडा खाना चाहिए या नहीं। अभी तक ये शोधकर्ताओं के लिए एक पहेली ही बना हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंडे - फोटो : Social media
स्टडी की मुख्य लेखक स्टेफानिया नोएर्मन ने बताया कि डायबिटीज के मरीजों को अंडा खाना चाहिए या नहीं, इस बात की पुष्टि करने के लिए इस टॉपिक पर अभी और रिसर्च करनी होगी। लेकिन मौजूदा नई स्टडी के मुताबिक, हफ्ते में 3 अंडे खाना बिल्कुल सुरक्षित है। स्टडी की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अगर आपको डायबिटीज है तो अंडे को उबालकर ही खाएं। 


नोटः यह लेख विविध रिसर्च के आधार पर प्रकाशित किया गया है। यदि आप शूगर के पेशेंट हैं और अंडे खाने के बारे में प्लानिंग कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें