फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में निमोनिया से दूर रखेंगी ये 5 चीजें, आज ही डाइट में शामिल कर लें

Sat, 29 Dec 2018 10:54 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सर्दियों के मौसम में निमोनिया जैसी बीमारियां व्यक्ति को जल्दी घेर लेती हैं।अगर समय रहते इसके लक्षणों की पहचान नहीं हो पाती तो फेफड़ों में पानी भर जाता है।ये बीमारी आपको छू भी पाए इससे लिए जरूरी है कि आप मौसम बदलते ही शरीर की इम्यूनिटी पर ध्यान देना शुरू कर दें।आइे आपको बताते हैं ऐसी पांच चीजें जो आपके शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हल्दी 
यह सांस की तकलीफ कम और गुर्दों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। हल्दी कफ को भी कम करती है। इसके मौजूद एंटीवायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण निमोनिया के इंफेक्शन से बचाते हैं। 
उपयोग : हल्दी वाला दूध पिएं। हल्दी व काली मिर्च पाउडर को गिलास भर गुनगुने पानी में मिला कर पी सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
लहसुन 
लहसुन में मैंगनीज, विटामिन बी, विटामिन सी, सेलेनियम और फाइबर वायरल और फंगल इंफेक्शन से बचाव करते हैं। लहसुन शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है।
उपयोग : रोज खाली पेट लहसुन की कली खाएं। लहसुन को शहद के साथ खाना भी फायदेमंद होता है। 

4 of 6
tulsi
तुलसी 
इसमें मौजूद एंटी फंगल और एंटी वायरल प्रॉपर्टीज निमोनिया से बचाव करती हैं। इसमें मौजूद यूजेनॉल सर्दी-जुकाम और खांसी को भी ठीक करने में भी फायदेमंद है। रोज खाली पेट तुलसी की पत्ती खाने से फायदा होता है। 

उपयोग : तुलसी की पत्तियाें का रस निकालकर इसमें कालीमिर्च मिला लें। इसे सुबह-शाम खाएं। तुलसी की चाय पीने से भी फायदा होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
fenugreek
मेथीदाना 
मेथीदाने से शरीर में जमा टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं और निमोनिया जैसी बीमारियों से बचाव होता है। 

उपयोग : आधा चम्मच मेथीदाने को एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इसे पिएं। इस मौसम में मेथीदाने की चाय भी इफेक्टिव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ginger - फोटो : file photo
अदरक और शहद 
अदरक में मौजूद जिंजेरॉल्स की तासीर गर्म होती है, जो खासकर सर्दियों के मौसम में होने वाली निमोनिया जैसी कई अन्य बीमारियों से बचाने में भी मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट्स कफ और कोल्ड से भी बचाव करते हैं।
 
उपयोग : रोज अदरक की चाय पिएं। इसे शहद के साथ खाने से भी फायदा होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें