Why do We Eat Soaked Walnuts: अखरोट को 'ब्रेन फूड' भी कहा जाता है, क्योंकि यह दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे भिगोकर खाने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं?
अखरोट को सीधे खाने की बजाय भिगोकर खाने से यह पचाने में आसान हो जाता है और इसमें मौजूद पोषक तत्वों को शरीर बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है। अखरोट में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं।
सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है, जो आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रख सकती है। यह न सिर्फ आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। बहुत से लोग इसके पूरे फायदे नहीं जानते और इसे अपनी डाइट में शामिल करने से हिचकिचाते हैं। इसलिए आइए इस लख में जानते हैं कि रोज सुबह भीगे हुए अखरोट खाने के क्या-क्या फायदे हैं और यह क्यों आपकी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए।