फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितनी ही कर लें जिम और एक्सरसाइज, ये चीज खा रहे हैं तो होंगे मोटे और बढ़ेगा वजन

Wed, 13 Feb 2019 08:13 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मैदा - फोटो : social media
ज्यादातर लोग अपने आप को स्मार्ट दिखाने के लिए अपने दिन की शुरुआत ब्रेड, बिस्किट, छोला, कुलचा,मोमज से करते हैं। लेकिन, उन्हें इस बात का पता नहीं होता कि यह उनके स्वास्थ के लिए कितना हानिकारक होता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से है, आप भी अपने दिन की शुरुआत इस चीज को खाकर करते हैं, तो आप थोड़ा संभल जाइए क्योंकि आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि यह आपके स्वास्थ को किस तरह से नुकसान पहुंचा रही है। आइए हम आपको बता रहे हैं कैसे इस चीज को खाना आपकी सेहत को पहुंचा रहा है नुकसान।
विज्ञापन

2 of 5
मैदा - फोटो : social media
यदि आप अपने दिन की शुरुआत मैदा खाकर कर रहे हैं तो यह आपके पेट के लिए सबसे खतरनाक है। दरअसल, आटा और मैदा दोनों गेहूं से ही बनता है। लेकिन, दोनों के बनाने का तरीका बहुत अलग होता है।आटा बनाते समय गेहूं के ऊपरी गोल्डन पर्त को निकाला नहीं जाता है। आपको बता दें यह गोल्डन पर्त हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है। गोल्डन पर्त डाइट्री फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जबकि मैदा बनाते समय गेहूं के ऊपर मौजूद गोल्डन पर्त हटा ली जाती है, जिससे न तो मैदा में कोई पोषक तत्व बचता है और न ही इसमें डाइट्री फाइबर बचते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मोमोज - फोटो : social media
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैदा जब बनकर तैयार होता है, तब उसका रंग उतना सफेद नहीं होता है जितना वो बाजार में दिखता है। मैदे को सफेद बनाने के लिए उसमें हानिकारक कैमिक्लस  का इस्तेमाल किया जाता है, जिसका सेवन करना आपके लिए बहुत नुकसानदायक है। 

4 of 5
maida - फोटो : social media
मैदा बहुत चिकना और महीन होता है और इसे पचाना आसान नहीं होता है। सही से पाचन न होने के कारण यह कई बार आपकी आंतों में जाकर फंस जाता है और यह कई बीमारियों का कारण भी बन जाता है। इससे कब्ज की समस्या भी होने लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
maida - फोटो : social media
मैदा में स्टार्च ज्यादा होता है, इसका ज्यादा सेवन करने से मोटापा बढ़ता है। यहीं नहीं कलेस्ट्रॉल और ब्लड में ट्राइग्लीसराइड के स्तर बढ़ने का खतरा भी रहता है। डाइटिशियन का मानना है कि अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो अपने डाइट से मैदा को हटा दें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें