फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको भी आ रही है हिचकी तो बस करें ये छोटा सा काम, होगा फायदा

Wed, 11 Sep 2019 04:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इलायची खा लें बंद हो जाएगी हिचकी
इलायची का सेवन हर घर में होता है। यह माउथ फ्रेशनर का काम करती है। चाय का टेस्ट बढ़ाती है और मसाले के रूप में इस्तेमाल की जाती है। यह खाने को टेस्टी भी बनाती है। इलायची दो तरह की होती है, सफेद और काली। इलायची खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह जुकाम और गले की खराश दूर करती है। यदि हिचका आ रही है तो इसे खा लें हिचकी बंद हो जाएगी। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी इलायची का अहम रोल है। इसके अलावा दिमागी स्वास्थ्य के लिए यह बेहद फायदेमंद होती है।

 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रोज सुबह खाएं अंकुरित दाल
अगर आपके शरीर में प्रोटीन और विटामिन की कमी है तो इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप मूंग की दाल खाएं। हरी मूंग दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन के साथ मिनरल्स पाए जाते हैं। खास बता है कि यह वजन कम करती है। ब्लड प्रेशर मेंटेन करना, कब्ज की समस्या से निजात भी दिलाती है। सुबह-सुबह एक मुट्ठी मूंग दाल खाने से सोडियम के इफेक्ट्स कम होते हैं, जिससे की ब्लड प्रेशर और कॉलेस्ट्रोल में कमी आती है। अंकुरित दाल में पाया जाने वाला फाइबर फ्लैट टमी से निजात दिलाता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
थकान लगे तो खाएं चीकू
यदि आप थकान महसूस करते हैं तो चीकू आपके लिए सबसे फायदेमंद फल है। चीकू में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आंखों को सेहतमंद बनाए रखने में सहायता होता है। चीकू में ग्लूकोज पाया जाता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है। जो लोग रोज एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें चीकू खाना चाहिए। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट व फाइबर पाया जाता है, जो कैंसर सेल्स को बनने से रोकता है। यदि आप चाहते हैं कि हड्डियां मजबूत रहें तो चीकू रोज खाना शुरू कर दें। यह कब्ज से भी राहत दिलाता है, साथ ही दिमाग को शांत रखने में मदद करता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
दवा से कम नहीं कच्चा पपीता
पपीता विटामिन का अच्छा स्रोत माना जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी, ई, मैग्नीशियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पर्याप्त मात्रा में विटामिन न मिले तो हमारा पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इसे मजबूत करने के लिए कच्चा पपीता खाना चाहिए। इसके अलावा इसका सेवन शरीर में एंजाइम और न्यूट्रिशंस की कमी को पूरा करने का काम करता है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को कच्चे पपीते का सेवन करना चाहिए। इससे दूध बढ़ता है। इसके अलावा यदि आप मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना कच्चे पपीते का सेवन करें। पपीता खाने से फैट तेजी से बर्न होता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
बड़ी इलायची भी है बड़े काम की
मुंह की बदबू को दूर करने के साथ-साथ एसिडिटी की समस्या को भी दूर करती है बड़ी इलायची। इसमें एंटी कैंसर ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। यह ब्रेस्ट, कोलन और ओवेरियन कैंसर को रोकती है। इससे कैंसर सेल का निर्माण रुकता है। साथ ही बालों का भी पोषण करती है इलायची।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
दांत दर्द दूर करें हींग
हींग के पानी से कुल्ला करने से दांत का दर्द दूर हो जाता है। एक कप गुनगुने पानी में थोड़ी सी हींग और लौंग मिलाकर कुल्ला करने से तत्काल आराम मिलता है। आधा चम्मच हींग और दो चम्मच नीबू का रस मिलाकर प्रभावित दांत पर लगाने से आराम मिलता है। दरअसल, हींग के एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बायोटिक और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों के कारण हींग दांत दर्द और उसमें हुए संक्रमण को कम करने में मदद करता है। मसूड़ों से निकलने वाले खून को रोकने में भी मदद करता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें