Health Precautions in Rainy Season: बरसात का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ा देता है। इस मौसम में नमी और गंदगी के कारण बैक्टीरिया व वायरस तेजी से फैलते हैं, जिससे पेट से जुड़ी परेशानियां, संक्रमण और मौसमी बीमारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे समय में विशेषज्ञ खान-पान और पीने के पानी को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। इस मौसम में साफ पानी पीना, ताजा भोजन करना और बाहर के अस्वच्छ खाद्य पदार्थों से दूरी बनाना रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने में मदद कर सकता है। सबसे अहम बात कि थोड़ी सतर्कता अपनाकर आप बरसात के मौसम का पूरी तरह आनंद ले सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से
- फोटो : AI Generated
उबला या फिल्टर का पानी पीएं
बरसात के मौसम में पानी के जल्दी दूषित होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में गंदे पानी के सेवन से पेट दर्द, दस्त, उल्टी और कई तरह के संक्रमण हो सकते हैं। इसलिए इस मौसम में केवल उबला हुआ या अच्छी तरह फिल्टर किया हुआ पानी ही पीएं। साथ ही, घर से बाहर जाते समय भी पानी की अपनी बोतल साथ रखना बेहतर विकल्प है। पानी को खुले में रखने से बचें और पीने के बर्तन को साफ रखें। पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।
विज्ञापन
3 of 5
बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से
- फोटो : अमर उजाला
जंक फूड और कटे हुए फल न खाएं
बारिश में सड़क किनारे मिलने वाले खाद्य पदार्थ जल्दी दूषित हो जाते हैं। वहीं साफ-सफाई की कमी के कारण, इसमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक खुले में रखे कटे हुए फल और खाद्य सामग्री में बैक्टीरिया आसानी से पनप सकते हैं। इसलिए बरसात के दिनों में बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। वहीं फल हमेशा ताजे खरीदें और उन्हें अच्छी तरह धोकर ही खाएं। आपकी यह आदत इस मौसम में आपको सुरक्षित और स्वस्थ रख सकती है।
4 of 5
बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से
- फोटो : AI
खाने में ताजी सब्जियां और गर्म सूप
इस मौसम में शरीर को पोषण देने के लिए आप ताजी सब्जियों को भी अपने भोजन का हिस्सा बनाएं। हरी सब्जियां विटामिन और खनिजों से भरपूर होती हैं, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती हैं, जिसकी इस मौसम सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इसके अलावा गर्म सूप भी इस मौसम में फायदेमंद होते हैं। सब्जियों से बने सूप शरीर को गर्माहट देने के साथ-साथ जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं। एक जरूरी बात यह कि भोजन को अच्छी तरह पकाकर ही खाना खाएं, ताकि किसी भी तरह के संक्रमण का खतरा कम हो सके।
बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से
- फोटो : AI
तले और मसालेदार खाने बनाएं दूरी
इस मौसम बारिश की टपकती बूंदों को देखकर अक्सर पकौड़े, तले हुए स्नैक्स और ज्यादा मसालेदार भोजन खाने का मन करता है, लेकिन इनका अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे खाद्य पदार्थ पाचन तंत्र पर दबाव डालते हैं और गैस व एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ाते हैं। इस मौसम में हल्का, संतुलित और आसानी से पचने वाला भोजन करना बेहतर रहता है। कम तेल और कम मसाले वाला खाना शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। बरसात का मौसम आनंद और ताजगी लेकर आता है, लेकिन सेहत के प्रति लापरवाही कई परेशानियां पैदा कर सकती है। इसलिए सुरक्षित पानी, साफ भोजन और संतुलित आहार अपनाकर इस मौसम में स्वस्थ रहा जा सकता है।
---------------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।