फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer: इन लक्षणों को बिल्कुल न करें अनदेखा, कैंसर का हो सकते हैं संकेत; आपको भी तो नहीं हैं ऐसी दिक्कतें?

Thu, 22 May 2025 12:38 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कैंसर रोग विशेषज्ञ बताते हैं, उम्र के साथ कैंसर का खतरा बढ़ता जाता है। 40 साल से अधिक उम्र के लोगों को जोखिम कारकों को समझते हुए विशेष जागरूक रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन
1 of 5
कैंसर के मामले - फोटो : Adobe Stock
कैंसर दुनियाभर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। हर साल यह लाखों लोगों की मौत का कारण बनता है। ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में प्रगति और उपचार को लेकर उपलब्ध बेहतर मेडिकल उपकरणों ने कैंसर के इलाज को अपेक्षाकृत आसान तो बना दिया है, हालांकि अभी भी ज्यादातर रोगियों का समय पर निदान और उपचार नहीं हो पाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैंसर की स्थिति में यदि समय रहते इसके लक्षणों के बारे में पता चल जाए और समय रहते स्थिति का निदान हो जाए तो न सिर्फ इलाज आसान हो जाता है साथ ही जान बचने की संभावना भी बढ़ जाती है।

कैंसर रोग विशेषज्ञ बताते हैं, उम्र के साथ कैंसर का खतरा बढ़ता जाता है। 40 साल से अधिक उम्र के लोगों को जोखिम कारकों को समझते हुए विशेष जागरूक रहने की जरूरत है। यदि आपको शरीर में कोई असामान्य परिवर्तन दिखाई देता है, तो तुरंत इसकी जांच करानी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
कैंसर का खतरा - फोटो : Freepik.com
कैंसर के इन जोखिम कारकों के बारे में जानिए

डॉक्टर कहते हैं, कैंसर के लिए कई प्रमुख जोखिम कारक हैं। धूम्रपान, अधिक वजन होना या मोटापा होना, बहुत अधिक शराब पीना या धूम्रपान तथा कैंसर की फैमिली हिस्ट्री आपमें भी इसके खतरे को बढ़ा देती है। इन जोखिमों पर गंभीरता से ध्यान देने के साथ निरंतर बचाव के तरीकों को अपनाते रहना जरूरी है।

आइए कैंसर के कुछ सामान्य लक्षणों के बारे में जानते हैं, अक्सर जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
मुंह में अल्सर की दिक्कत - फोटो : Adobe stock photos
अल्सर बने रहना

अल्सर, शरीर के कई हिस्सों में हो सकता है। इसमें प्रभावित हिस्से में छोटे घाव हो सकते हैं।  त्वचा पर या मुंह के अंदर इस प्रकार के घावों का बने रहना मुंह के कैंसर की तरफ संकेत माना जाता है। अगर आपको काफी समय से अल्सर की दिक्कत बनी हुई है या फिर बार-बार अल्सर हो जाता है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें। कुछ अल्सर कैंसर कारक भी हो सकते हैं। 

4 of 5
कैंसर के संकेत - फोटो : अमर उजाला
असामान्य रक्तस्राव की समस्या

चोट लगने या कटने पर रक्तस्राव होना सामान्य है पर अगर आपको अक्सर असामान्य रूप से ब्लीडिंग होती रहती है तो इस संकेत पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। पेशाब, मल या खांसी में खून आना कैंसर का संकेत हो सकता है। यदि आप भी इस प्रकार के स्राव को देखते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। खांसी के साथ खून आना फेफड़े, और मल के साथ खून आना कोलन कैंसर का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैंसर की पहचान क्या है? - फोटो : Freepik.com
असामान्य गांठ या सूजन

शरीर में कोई असामान्य गांठ या सूजन जो एक सप्ताह से अधिक समय से बनी हुई है, इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। गर्दन में सूजन गर्दन के कैंसर या मुंह के कैंसर का संकेत हो सकती है, जबकि स्तन में सूजन स्तन कैंसर का संकेत मानी जाती है। शरीर के किसी भी हिस्से में यदि आपको इस प्रकार की समस्या का अनुभव हो रहा हो तो इस बारे में समय रहते किसी डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।



------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें