ई-सिगरेट
- फोटो : pixabay
यूरोपीय यूरोलॉजी ऑन्कोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित समीक्षा शोध के मुताबिक 22 अलग-अलग अध्ययनों के परिणामों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें ई-सिगरेट या सिगरेट जैसे अन्य उत्पादों के उपयोगकर्ताओं के मूत्र का विश्लेषण किया गया। अध्ययन में, अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना (यूएनसी) के शोधकर्ताओं ने कैंसर से जुड़े यौगिकों या उन यौगिकों के बायोमार्कर के प्रमाणों की जांच की। शोध के सह लेखक मार्क बजुर्लिन ने कहा कि मूत्राशय कैंसर का प्रमुख कारण धूम्रपान है।