देश की स्वास्थ्य सुविधाओं में भी बहुत कमी बताई गई है। कहा गया है कि भारत में लगभग 10 लाख वेंटीलेटरों की जरूरत पड़ सकती है, जबकि वर्तमान में इसकी उपलब्धता 30 से 50 हजार ही हैं। अमेरिका में 1.60 लाख वेंटीलेटर्स भी कम पड़ रहे हैं, जबकि वहां की आबादी भारत से कम है। कई राज्यों में अस्पतालों की कमी है। अस्पताल हैं तो वहां आईसीयू, ऑक्सीजन मास्क व सिलेंडर की कमी है। यह स्थिति परेशानी बढ़ाने वाली है।