फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर के इलाज के दौरान खाने-पीने का इस तरह रखें ध्यान, जल्दी हो जाएंगे स्वस्थ  

Wed, 24 Feb 2021 09:41 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कैंसर के मरीज खान-पान की इन आदतों को अपनाकर जल्दी हो सकते हैं स्वस्थ - फोटो : Social Media

कैंसर के इलाज के दौरान हर किसी को खाने से संबंधित समस्या नहीं होती है। कैंसर से पीड़ित लोगों को अक्सर ऐसे आहार का पालन करना होता है जो पोषक भोजन के उनके सोच से अलग होता है। ट्रीटमेंट के दौरान कैंसर के रोगियों के लिए पोषण बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हाई न्यूट्रिशियन वाला खाना स्वास्थ्य ठीक रखता है और संक्रमण से शरीर के लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। यदि सही आहार का सेवन नहीं किया गया तो इसका सीधा प्रभाव मरीज की सेहत पर प्रभाव पड़ता है, वो धीमी रफ्तार से ठीक होता हा, साथ ही कई सारी कठिनाइयों का सामना भी करता है। अगली स्लाइड्स में हेमाटो-आंकोलोजिस्ट-कंसल्टेंट के परामर्श के अनुसार बताए गई बातों का ध्यान रखने से कैंसर के मरीज खान-पान की इन आदतों को अपनाकर जल्दी हो सकते हैं स्वस्थ।

 

विज्ञापन

2 of 6
स्वाद या गंध में परिवर्तन - फोटो : Social media

इलाज के दौरान होती हैं ये समस्याएं-
-भूख में कमी
-स्वाद या गंध में परिवर्तन
-कब्ज / डायरिया
-मुंह का सूखना / मुंह में घाव
-खाने को निगलने में कठिनाई महसूस होना


 

विज्ञापन

3 of 6
नियमित अंतराल पर थोड़ा – थोड़ा खाएं - फोटो : social media

उपाय
इकट्ठा न खाएं

कई बार कैंसर के मरीजों को इलाज के दौरान खाना खाते नहीं बनता है ऐसे में कोशिश करें कि नियमित अंतराल पर थोड़ा – थोड़ा खाएं, क्योंकि ना खाने से उल्टी की संभावना बनी रहती है और शरीर ज्यादा कमजोर होने लगेगा जिससे कि आपके जल्दी स्वस्थ होने की संभावनाओं में कमी आ सकती है। 

4 of 6
तरल पदार्थ का सेवन करना आपके लिए लाभदायक होगा - फोटो : सोशल मीडिया

तरल पदार्थ का सेवन अधिक करें
बहुत जल्दी- जल्दी भोजन का सेवन न करें। धीरे – धीरे खाएं। ठोस आहार का सेवन करने की बजाय इन दिनों तरल पदार्थ का सेवन करना आपके लिए लाभदायक होगा और बहुत ज्यादा गर्म भोजन खाने से बचें। दलिया, खिचड़ी, दाल आदि जैसे भोजन को सामान्य तापमान पर खाना आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। 

विज्ञापन

5 of 6
आए दिन कब्ज और डायरिया जैसी समस्या से जुझेंगे - फोटो : social media

तला भोजन न लें
कैंसर के इलाज के साथ यदि आप तला, मसालेदार, वसायुक्त और तेज गंध वाले भोजन का सेवन कर रहे हैं तो आप स्वयं ही खुद के लिए खतरा मोल ले रहे हैं। यह भोजन आप ठीक से पचा नहीं पाएंगे और आए दिन कब्ज और डायरिया जैसी समस्या से जुझेंगे जो कि आपको कमजोर बनाने के साथ ही आपकी रोग- प्रतिरोधक क्षमता को भी कम करेगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शरीर में ऊर्जा बनी रहे - फोटो : social media

पानी ज्यादा पिएं
कैंसर के इलाज में बहुत जरूरी है कि आप अपने मुंह को साफ और नम रखें जिसके लिए आप बार- बार ब्रश करें और पानी का अधिक से अधिक सेवन करें ताकि आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहे। मुंह में यदि नुकसान पहुंचाने वाले जीवाणु बने रहे और पानी की कमी हुई तो इसका प्रभाव जल्द ही आपके स्वास्थय पर दिखने लगेगा इसलिए ये गलती न करें।
चिकित्सकीय सलाह
डॉ प्रियंका वर्मा, हेमाटो-आंकोलोजिस्ट-कंसल्टेंट 
रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कानपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें