इम्युनिटी
- फोटो : Adobe stock photos
शारीरिक दर्द और कमजोर इम्यून सिस्टम
लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करने से पीठ, गर्दन और कंधों में दर्द हो सकता है। इसके अलावा अत्यधिक तनाव हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देता है। जब इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, तो हम आसानी से वायरल संक्रमण और अन्य बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।
बचाव के उपाय
अत्यधिक वर्कलोड से बचने के लिए, काम और आराम के बीच संतुलन बनाना बहुत जरूरी है। नियमित ब्रेक लें, हल्का-फुल्का व्यायाम करें और संतुलित आहार अपनाएं। जरूरत पड़ने पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करें और मदद मांगें।
स्रोत और संदर्भ
Stressing about heart health
Stress management
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।