कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना सेहत को कई तरह से प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा देता है। कोलेस्ट्रॉल, असल में एक मोम की तरह का पदार्थ होता है जिसका उपयोग शरीर कोशिकाओं और हार्मोन्स के निर्माण के लिए करती हैं। कोलेस्ट्रॉल मुख्यरूप से दो प्रकार का होता है, हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एचडीएल) और डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एलडीएल)। कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों, जैसे स्ट्रोक या दिल के दौरे के जोखिम को बढ़ाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हम सभी को अपने आहार में उन चीजों की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकती हैं। इसके लिए कुछ पेय पदार्थों को अध्ययनों में विशेष लाभदायक पाया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक इन पेय पदार्थों का सेवन करके न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है, साथ ही सेहत के लिए यह कई अन्य तरीके से भी लाभदायक हो सकती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में जानते हैं।