फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन कम करने के लिए सुबह-सुबह नींबू पानी लेने वाले सावधान, ऐसे बीमार हो रहा है शरीर

Tue, 26 Feb 2019 09:05 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
lemon water - फोटो : social media
नींबू में विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं, इसलिए कई लोग रोजाना इसका इस्तेमाल अपने भोजन में इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग अपना वजन कम करने के लिए भी नींबू का इस्तेमाल करते हैं। वेटलॉस करने वाले लोग हर रोज सुबह गुन-गुने पानी में नींबू डालकर सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है नींबू का अधिक मात्रा में सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। खासतौर पर नींबू का सुबह-सुबह सेवन करने वालों को अलर्ट होने की जरूरत है। आइए जानते हैं क्यों?
विज्ञापन

2 of 5
lemon - फोटो : social media
दरअसल, नींबू सिट्रीक फलों में आता है। इसका अत्यधिक इस्तेमाल करना आपके स्वास्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खासतौर पर उन लोगों को नींबू का सेवन सुबह करने से बचना चाहिए जिन्हें सर्दी की  शिकायत है या फिर जिनकी तासीर ठंडी है।
विज्ञापन

3 of 5
lemon drink - फोटो : social media
नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। विटामिन सी के ज्यादा सेवन से शरीर में आयरन का अवशोषण होता है। आयरन का ज्यादा मात्रा में अवशोषण होने से आपको खून की कमी हो सकती है। आपको बता दें कि शरीर को क्रियाशील रखने के लिए आयरन की जरूरी मात्रा होना जरूरी है।

4 of 5
नींबू - फोटो : social media
ज्यादा नींबू पानी पीने से आपके दांतों को नुकसान भी हो सकता है। नींबू अत्यधिक अम्लीय होता है जो आपके दांतों को कमजोर बना देता है। इससे दांतों की बाहरी परत को नुकसान पहुंचता है। दांतों में झनझनाहट की समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नींबू - फोटो : social media
नींबू आपके शरीर से जल को अत्यधिक मात्रा में बाहर निकालता है। एक तरह से शरीर से दूषित पदार्थों को निकालता है। नींबू पानी ज्यादा पीने से पेशाब ज्यादा आती है, ऐसे में पेशाब के जरिए शरीर के कई पोषक तत्व भी बाहर निकल जाते हैं और कई बार आपको डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। 


नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें