फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने माना: साधारण मास्क 56 फीसदी तक ही संक्रमण से देते हैं सुरक्षा, अब अपनाना होगा यह तरीका

Fri, 23 Apr 2021 04:59 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दो मास्क संक्रमण रोकने में ज्यादा असरदार - फोटो : iStock
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए तमाम प्रकार के उपायों को प्रयोग में लाया जा रहा है। लोगों से घर से बाहर निकलते समय अच्छे तरीके से लगातार मास्क लगाकर रखने की भी अपील की जाती रही है। बाजार में इस वक्त कई तरह के मास्क उपलब्ध हैं जो संक्रमण से आपको सुरक्षित रखने में सहायक हो सकते हैं। चूंकि कोरोना की दूसरी लहर को ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है ऐसे में इस समय 'डबल मास्किंग' पर विशेषज्ञ ज्यादा जोर दे रहे हैं।
आइए इस लेख में जानते हैं क्या है 'डबल मास्किंग' और संक्रमण से बचाने में यह कितना कारगर हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
प्रयोग में लानी होगी डबल मास्किंग - फोटो : Pixabay
हाल ही में अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने मास्क को लेकर कुछ विशेष बातें बताई हैं जिन्हें आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी है। सीडीसी के विशेषज्ञों ने लोगों से डबल मास्किंग को प्रयोग में लाने की सलाह दी है। डबल मास्किंग मतलब दो मास्क। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा करके संक्रमण के ड्रॉपलेट को रोकने में 90 फीसदी तक मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
दो मास्क का करें उपयोग - फोटो : Pixabay
डबल मास्किंग कैसे करें?
सीडीसी के विशेषज्ञों के मुताबिक डबल मास्किंग के लिए एक साधारण और एक सर्जिकल मास्क पहना जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले अच्छे तरीके से सर्जिकल मास्क को पहनें और फिर इसके ऊपर से साधारण या फिर एक और सर्जिकल मास्क पहना जा सकता है। ध्यान रहे, इसमें आपका नाक और मुंह अच्छी तरह से ढका रहना चाहिए। 

4 of 5
संक्रमण से बचाने में ज्यादा असरदार है दो मास्क - फोटो : Pixabay
कब होती है डबल मास्किंग की जरूरत?
विशेषज्ञों की मानें तो इस वक्त चूंकि संक्रमण की रफ्तार तेज है ऐसे में वक्त घर से बाहर निकलते समय इसे प्रयोग में लाना चाहिए, विशेषकर उन स्थानों पर जहां भीड़ अधिक होती है। इसके अलावा यात्रा करने के दौरान और जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना मुश्किल हो, ऐसे स्थानों पर डबल मास्किंग करना जरूरी हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अब केवल एक मास्क पर्याप्त नहीं - फोटो : Pixabay
एक मास्क क्यों नहीं है काफी?
विशेषज्ञों की मानें तो सर्जिकल मास्क ड्रॉपलेट को रोकने में 56 फीसदी तक कारगर हो सकते हैं। अगर इन मास्कों को किनारों से मोड़कर पहना जाए जिससे यह चारों ओर से बंद हो जाएं तो इसकी प्रभाविता 77 फीसदी तक की हो जाती है। वहीं अगर आप दो मास्क पहनते हैं तो यह ड्रॉपलेट को रोकने में 85 प्रतिशत तक सहायक हो सकता है। हमेशा ऐसे मास्क पहनने से बचना चाहिए जो ढीले हों या फिर पूरी तरह से फिट न हो रहे हों। 

--------------------
स्रोत और संदर्भ: 
https://www.cdc.gov/


अस्वीकरण नोट:  यह लेख अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) द्वारा बताए गए सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें