शरीर के सभी अंग एक दूसरे से जुड़े होते हैं और मिलकर काम करते हैं, यानी कि अगर किसी एक अंग में कोई दिक्कत होती है तो इसका असर पूरे शरीर पर हो सकता है। यही कारण है कि डायबिटीज की समस्या में हृदय रोग, किडनी और आंखों में भी दिक्कतें होने लगती हैं। इसी तरह से पेट की भी कई दिक्कतें शरीर के अन्य अंगों के लिए भी समस्याएं बढ़ाने वाली मानी जाती हैं।
इसी को लेकर किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों में अल्सरेटिव कोलाइटिस की बीमारी होती है, उनमें समय के साथ हृदय रोगों के विकसित होने का भी खतरा बढ़ सकता है।
अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि अल्सरेटिव कोलाइटिस की बीमारी वाले लोगों में कई जोखिम हो सकते हैं, जो हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाने वाली मानी जाती हैं। आइए जानते हैं कि पेट की ये समस्या हमारे हृदय को किस प्रकार से प्रभावित करती है?