फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: क्या ज्यादा चीनी खाने से कैंसर हो सकता है? विशेषज्ञ बोले- डायबिटीज के अलावा भी इससे कई खतरा

Mon, 24 Jul 2023 02:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ज्यादा चीनी खाने से कैंसर का खतरा? - फोटो : iStock
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिन चीजों के अधिक सेवन को सबसे हानिकारक माना जाता है, चीनी और नमक उनमें से एक है। अधिक नमक के कारण ब्लड प्रेशर से लेकर हृदय रोग की समस्याओं तक और चीनी वाली चीजों के अधिक सेवन को ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ाने वाला पाया गया है।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगर आप अधिक मात्रा में चीनी खाते हैं तो इससे सिर्फ डायबिटीज ही नहीं, कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। क्या वास्तव में चीनी कैंसरकारक है?

आपने  कुछ रिपोर्ट्स में सुना होगा कि चीनी कैंसर का कारण बनती है या इसे तेजी से बढ़ा देती है, लेकिन इस पर वैज्ञानिक स्पष्ट नहीं हैं। हालांकि वैज्ञानिकों की एक टीम का कहना है कि चीनी सीधे तौर पर तो कैंसर कारक नहीं है पर अप्रत्यक्ष रूप से इसके जोखिमों को सिरे से खारिज भी नहीं किया जा सकता है। आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कैंसर के जोखिम कारकों को जानिए - फोटो : Pixabay
चीनी से कैंसर का खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, शरीर की प्रत्येक कोशिका ऊर्जा के लिए रक्त शर्करा (ग्लूकोज) का उपयोग करती है। लेकिन कैंसर कोशिकाएं, सामान्य कोशिकाओं की तुलना में इसका लगभग 200 गुना अधिक उपयोग करती हैं। फेफड़ों में पतली, सपाट (स्क्वैमस) कोशिकाओं में शुरू होने वाले ट्यूमर को अपनी वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए में अधिक ग्लूकोज की जरूरत होती है।

ऐसे में माना जा सकता है कि अगर आप अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करते हैं और पहले से ही शरीर में ट्यूमर की समस्या है तो इसके बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
आहार में चीनी की अधिकता के नुकसान - फोटो : iStock
क्या कहते हैं शोधकर्ता?

वहीं अमेरिकन कैंसर सोसायटी और नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ कहते हैं, चीनी कैंसर का कारण बनती है, इसके वैसे तो कोई सबूत नहीं हैं, लेकिन यह मोटापे की समस्या को बढ़ाने वाली जरूर होती है, जिससे आपमें कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

फैट कोशिकाएं एडिपोकिन्स नामक इंफ्लामेटरी प्रोटीन रिलीज करती हैं। ये डीएनए को नुकसान पहुंचा सकती हैं जिससे ट्यूमर का खतरा रहता है। आपके पास जितनी अधिक फैट सेल्स होंगी, इन प्रोटीन्स की आशंका उतनी ही अधिक होगी।

4 of 5
चीनी से बढ़ सकता है मोटापा - फोटो : iStock
मोटापा और कैंसर का जोखिम

शोधकर्ताओं ने पाया कि अधिक वजन या मोटापा होने से आपमें ब्रेस्ट, लिवर और पेट के कैंसर सहित कम से कम 13 प्रकार के कैंसर का खतरा होता है और चीनी आपमें मोटापे के खतरे को बढ़ाने वाली होती है। 

एक अन्य अध्ययन में कैंसर विशेषज्ञों का कहना है कि चीनी से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि कुछ कैंसर, इंसुलिन के उच्च स्तर से शुरू हो सकते हैं। शोध से पता चलता है कि इंसुलिन का उच्च स्तर होने से कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अधिक मात्रा में चीनी खाने से बचें - फोटो : iStock
क्या है विशेषज्ञों की सलाह?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चीनी से कैंसर होता है या नहीं, इसको लेकर हुए अध्ययनों में इसके मिले-जुले परिणाम हैं। सभी लोगों के लिए ऐडेड शुगर वाली चीजों का सेवन कम करना ही बुद्धिमानी है। भले ही आपको डायबिटीज नहीं है फिर भी इसका सेवन कम करें। अध्ययनों में अधिक चीनी के सेवन को मस्तिष्क से संबंधित समस्याओं के जोखिम से जोड़कर भी बताया गया है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें