कंजक्टिवाइटिस
- फोटो : Adobe Stock Images
गुलाबी आंखें यानी सिर्फ बैक्टीरिया
कंजंक्टिवाइटिस कई कारणों से हो सकता है। सच्चाई यह है कि यह बैक्टीरिया, वायरस, या एलर्जी के कारण भी हो सकता है। वायरल कंजंक्टिवाइटिस सबसे आम है और यह अक्सर जुकाम जैसे लक्षणों के साथ आता है। बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस में आंखों से गाढ़ा, पीला लिक्विड निकलता है, जबकि एलर्जी से होने वाले कंजंक्टिवाइटिस में खुजली और पानी ज्यादा आता है।