फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या काम करते हुए बहुत जल्दी थक जाते हैं आप, तो रखें इन बातों का ध्यान

Sat, 05 Sep 2020 05:34 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अक्सर ऑफिस में काम करते समय नींद आने लगती है या बहुत ज्यादा थकान महसूस होने लगती है। अगर ये कभी-कभी होता है, तो हो सकता है कि काम का शारीरिक या मानसिक प्रेशर ज्यादा होने की वजह से हो जाता हो। लेकिन रोज काम करने पर जल्दी थकान हो जाने की वजह कुछ और भी हो सकती है। आइए जानते हैं, कब होती है जल्दी थकावट और इस परेशानी से कैसे मुक्ति पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
काम करते हुए बहुत जल्दी थक जाने का एक कारण होता है शरीर में पानी की कमी होना। जी हां, ज्यादा देर तक पानी न पीने से थकान होने लगती है। कभी-कभी काम करते समय लोग शरीर की जरुरत के हिसाब से कम पानी पीते हैं। इसलिए पानी की कमी के कारण जल्दी ही थक जाते हैं। प्यास लगने पर तुरंत एक गिलास पानी पीना चाहिए। पानी न पीने से थकान तो होती ही है और भी की बीमारियां होने लगती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आपको जल्दी ही थकान महसूस होने लगती है तो आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी इसका एक कारण हो सकती है। थकान से बचने का सबसे सही तरीका है खान-पान पर ध्यान देना। इसलिए अपनी डाइट पर ध्यान दें कि उसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व हो। जंक फूड खाने से बचना चाहिए। इससे शरीर को पोषण नहीं मिल पाता है। हमारा शरीर जरा सी देर में ही थकने लगता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सुबह का ब्रेकफास्ट सबसे जरुरी होता है। कुछ लोग जल्दी में या तो नाश्ता करते ही नहीं हैं और अगर करते भी हैं तो जल्दी-जल्दी आधा पेट। लेकिन सुबह का कभी नहीं छोड़ना चाहिए। क्योंकि नाश्ता हमारे शरीर को पूरे दिन काम करने की ऊर्जा देता है। इसलिए नाश्ते को पूरा और हेल्दी नाश्ता ही करना चाहिए। अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं तो आपको काम करने की पूरी ऊर्जा नहीं मिल पाती है। जिसका परिणाम ये होता है कि आप बहुत जल्दी थक जाते हैं। 

नोट: यह खबर मात्र सामान्य जानकारी बढ़ाने के लिए है। आप कोई भी काम करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें