Diabetes Related Myths: आज के दौर में डायबिटीज एक ऐसी स्वास्थ्य चुनौती है जो भारत में लगभग 10 करोड़ लोगों को प्रभावित कर चुकी है। यह केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि एक ऐसी स्थिति है जहां शरीर का ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो जाता है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि सही जानकारी, उचित जीवनशैली और चिकित्सकीय सलाह से इसे प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है।
डायबिटीज को लेकर हमारे समाज में कई तरह के मिथक और भ्रांतियां प्रचलित हैं। ये गलत धारणाएं अक्सर लोगों को भ्रमित करती हैं, जिससे वे सही इलाज से भटक जाते हैं या जरूरी सावधानियों को नजरअंदाज कर देते हैं। इन मिथकों को सच मान लेना न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, बल्कि बीमारी का प्रबंधन भी प्रभावित हो सकता है। डायबिटीज के बेहतर प्रबंधन और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए यह जरूरी है कि हम इन गलतफहमियों को दूर करें और उनकी हकीकत को समझें। आइए इस लेख में हम डायबिटीज से जुड़े चार प्रमुख मिथकों और उनके पीछे के सच के बारे में जानते हैं।