फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मास्क धोते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये गलतियां, मास्क हो जाते हैं ढीले

Thu, 25 Feb 2021 11:00 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लोगों ने अपने पुराने मास्क का उपयोग फिर से शुरू कर दिया है - फोटो : Social Media

कोरोना को लेकर फिर से विभिन्न राज्यों में सख्ती हो गई है, ऐसे में बहुत जरूरी है कि मास्क बिना कोई भी बाहर न निकले क्योंकि जगह-जगह पर कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में लोगों ने अपने पुराने मास्क का उपयोग फिर से शुरू कर दिया है। मास्क को लेकर कई लोगों के मन में दुविधा रहती हैं कि इन्हें किस तरह से साफ किया जाएगा क्योंकि कई बार मास्क को धोने के बाद वे खराब होने लगते हैं। कई बार उनका कपड़ा खराब होने लगता है तो साथ ही उनका प्रभाव भी छूटता जाता है इसलिए बहुत जरूरी है कि इस बात को जाना जाए कि रोजाना उपयोग में आने वाले इन मास्क को सही ढंग से साफ कैसे किया जाता है। अगली स्लाइड्स से चेस्ट विशेषज्ञ से जानिए कि मास्क को साफ करते वक्त क्या तरीका नहीं अपनाना चाहिए। 

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बार-बार धोने से मास्क का कपड़ा गल जाता है - फोटो : Facebook

एक ही मास्क को बारबार धोना
यदि आप जब कहीं भी बाहर से आते- जाते हैं और हमेशा अपने पसंदीदा मास्क का उपयोग करते हैं। फिर उसे धो डालते हैं। ऐसा करने से मास्क का प्रभाव तो कम होता ही है। साथ ही वह ढीला भी पड़ने लगता है। बार-बार धोने से मास्क का कपड़ा गल जाता है और वह पहले जितना प्रभावशाली नहीं रह पाता है और जब आप उसे पहनते हैं तो वह बार-बार नाक से गिरने लगता है, सही ढंग से आप की सुरक्षा नहीं कर पाता है। इसलिए एक ही मास्क को बार-बार न धोएं। 

विज्ञापन

3 of 5
साबुन या सर्फ से मास्क को साफ किया जाए - फोटो : Pixabay

सिर्फ पानी से धोना
कई लोग सोचते हैं सिर्फ मास्क ही तो है इसे ऐसे ही पानी से धोकर सूखने रख देते हैं, जो कि ठीक नहीं है। मास्क में किसी भी प्रकार के जीवाणु यदि हैं तो बहुत जरूरी है कि साबुन या सर्फ से मास्क को साफ किया जाए। पानी से मास्क धोना पर्याप्त नहीं है क्योंकि ऐसा करने से किसी भी तरह के जीवाणु मास्क में ही रह जाते हैं और यह इतने छोटे होते हैं कि हम इन्हें देख भी नहीं पाते हैं इसलिए अच्छे साबुन या सर्फ से अपना मास्क साफ करें।  

4 of 5
पानी को अच्छा कड़क गर्म कर लें - फोटो : सोशल मीडिया

ठंडे पानी से मास्क धोना
गर्म पानी से मास्क धोना ज्यादा प्रभावशाली होता है क्योंकि ऐसा करने से सारे कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। ठंडे पानी से यदि मास्क धोएंगे तो मास्क की सिर्फ धूल- मिट्टी ही साफ हो सकेगी। मास्क धोने के लिए पानी को अच्छा कड़क गर्म कर लें और उसमेंं ठंडा पानी डालने के ऐसे ही मास्क डालकर रखे रहने दें। फिर 10-15 मिनट बाद उन्हें आराम से किसी लड़की की सहायता से बाल्टी में से निकाल लें। यह तरीका मास्क को साफ करने का सबसे सही तरीका है। गर्म पानी में थोड़ा सा सर्फ भी डाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नमी भले ही मिट जाती है लेकिन कीटाणु उसमें रह सकते हैं - फोटो : amar ujala

कमरे में मास्क को सूखाना
आप सोचते हैं इतना छोटा सा मास्क ही तो है, इसे घर में ही सूखाया जा सकता है लेकिन यह आपकी गलतफहमी है, मास्क को धूप दिखाना बहुत आवश्यक है। कमरे में सूखाने से मास्क की नमी भले ही मिट जाती है लेकिन कीटाणु उसमें रह सकते हैं। जरूरी नहीं कि ये कोरोना के ही कीटाणु हों, सर्दी आदि के कीटाणु भी इसमें रह सकते हैं जो कि आपके लिए आगे चलकर बहुत नुकसानदायक हो सकते हैं।
चिकित्सकीय सलाह
डॉ. दिलीप चावड़ा, चेस्ट स्पेशलिस्ट
असिस्टेंट प्रोफेसर एमजीएम कॉलेज, इंदौर
अनुभव- 5 वर्ष

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें