फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: आप भी फ्रिज में रखते हैं आम और तरबूज तो हो जाएं सावधान, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

Fri, 18 Jun 2021 08:19 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)


आम और तरबूज ऐसे फल हैं, जो लोगों को खूब पसंद आते हैं। आमतौर पर गर्मी के मौसम में मिलने वाले ये फल सेहत के लिए लाभदायक भी होते हैं। इन दोनों ही फलों में अच्छी खासी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें विटामिन-ए, सी, फाइबर आदि शामिल हैं। चूंकि इस मौसम में अक्सर लोग फलों को फ्रिज में स्टोर करके रख देते हैं, ताकि वो लंबे समय तक सुरक्षित रहें, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि कुछ फलों को फ्रिज में बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे उनका स्वाद भी बदल जाता है और उसका असर सेहत पर भी पड़ सकता है। आम और तरबूज भी ऐसे ही फल हैं, जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, ये आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
खराब होने का रहता है खतरा 
  • गर्मी के मौसम में आम और तरबूज, दोनों ही फल खूब खाए जाते हैं, क्योंकि इनमें पानी की मात्रा भरपूर होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि गर्मियों में इन दोनों ही फलों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि कम तापमान में इनके खराब होने की संभावना अधिक होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कटे हुए फल न रखें फ्रिज में 
  • आम और तरबूज ऐसे फल हैं, जिन्हें काट कर तो फ्रिज में बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे इनका रंग भी फीका पड़ जाता है और स्वाद भी खराब हो जाता है। इसके अलावा उनपर बैक्टीरिया और फंगस के भी पनपने का डर रहता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कमरे के तापमान पर ही रखें फल 
  • आम और तरबूज जैसे फलों को कमरे के तापमान पर ही रखना चाहिए। इससे उनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बेहतर रहते हैं, जो शरीर के लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर की एक रिपोर्ट में भी यह बात बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इन फलों को भी नहीं रखना चाहिए फ्रिज में 
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि केला, सेब और संतरा जैसे फलों को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे इनके खराब होने की संभावना अधिक होती है। कम तापमान में सेब में मौजूद एंजाइम जहां सक्रिय हो जाते हैं और वो जल्दी पक कर खराब हो सकता है, तो वही सिट्रिक एसिड वाला फल संतरा भी ठंडक को बर्दाश्त नहीं कर पाता और फ्रिज में रखने से उसका रस सूखने लगता है। इसलिए इन फलों को फ्रिज में रखने की गलती न करें। 
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें