आयुर्वेद में शरीर और मन को स्व्स्थ रखने पर दिया जाता है ध्यान
- फोटो : Pixels
जानिए स्वास्थ्य का असली मतलब
स्वास्थ्य के बारे में बताते हुए प्रो. संजीव कहते हैं कि सिर्फ बीमारी न होने का मतलब यह नहीं है कि हम स्वस्थ हैं। स्वस्थ उसे माना जाता है जिसका शरीर, मन और सामाजिक सरोकार स्वस्थ हो। आयुर्वेद में इसी तरह की स्वास्थ्य की कल्पना की गई है। हमारे स्वास्थ्य के खराब होने का मुख्य कारण प्रज्ञापराध माना जाता है। प्रज्ञापराध ऐसे कार्यों को कहा जाता है जिन्हें हम जानते हैं कि गलत हैं, फिर भी करते हैं। ऐसी चीजें शरीर को अस्वस्थ कर सकती हैं।