फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर के अंगों से आती हैं इस तरह की आवाजें तो सावधान, घातक बीमारियां दे सकती हैं दस्तक

Wed, 21 Aug 2019 01:20 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
अपने कभी न कभी अपने शरीर से आने वाली कई तरह की आवाजें सुनी होंगी जैसे खर्राटे, पेट की गुड़गुड़ाहट, तेज सांस की आवाज और जॉइंट्स का चटकना । अक्सर हम इन आवाजों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार ये किसी घातक बीमारी का भी संकेत हो सकती हैं। ऐसे में इन आवाजों के पीछे छिपे स्वास्थ्य संकेतों के बारे में जानना बेहद जरूरी है ताकि समय रहते आप डॉक्टर से संपर्क करें। 
विज्ञापन

2 of 4
कान में सनसनाहट
फंगल इंफेक्शन के कारण ये आवाजें आ सकती हैं। टिनिटस नाम की बीमारी के कारण भी कान में आवाजें आती हैं।

खर्राटे
मोटापे और गले की मेम्ब्रेन में रुकावट के कारण खर्राटे आते हैं। इससे स्लीप ऐप्निया, डायबीटीज और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

जॉइंट्स का चटकना
जॉइंट्स के बीच में भरी हवा और लिक्विड से चटकने की आवाज आती है। ऐसा गठिया और ऑर्थराइटिस के कारण भी हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
पेट की गुड़गुड़ाहट
पाचन की प्रक्रिया में पेट से गुड़गुड़ाहट की आवाज आती है। अगर गुड़गुड़ाहट के साथ अगर पेट फूल जाए और दर्द होता है तो लिवर की प्रॉब्लम हो सकती है।

नाक से सीटी की आवाज
सर्दी, जुकाम या साइनस के कारण ये आवाज आती हैं। कार्टिलेज में आवाज के कारण भी ऐसा हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
खांसने पर सीटी की आवाज
फेफड़ों में इंफेक्शन और एलर्जी के कारण ऐसी आवाजें आती हैं। लंबे समय तक ऐसी आवाज आने पर अस्थमा जैसी बीमारी हो सकती है।

डकार
पेट में भरी हुई गैस बाहर निकलने के कारण डकार आती है। अगर डकार के साथ जलन भी हो तो गैस्ट्रिक प्रॉब्लम हो सकती है।

सोते समय खुद की दिल की धड़कने सुनाई देना
ज्यादा कॉफी या अल्कोहल लेने से दिल की धड़कने तेज हो जाती है। ऐसा एग्जाईटी के कारण हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें