फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानी बरतें: फंगल संक्रमण से बचने के लिए इन दो चीजों से करें परहेज, वरना बढ़ सकता है खतरा

Wed, 09 Jun 2021 10:21 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


फंगल संक्रमण वैसे तो बहुत ही सामान्य बात है, लेकिन इस कोरोना काल में यह भी जानलेवा बन गया है। कोरोना से ठीक होने के बाद हजारों लोग ब्लैक फंगल संक्रमण का शिकार हो गए हैं और उनमें से कईयों ने अपनी जान भी गंवा दी है। दरअसल, यह संक्रमण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से अधिक फैलता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि फंगस हवा, मिट्टी, पानी और पौधों में हो सकते हैं और कुछ तो ऐसे होते हैं जो इंसान के शरीर में ही रहते हैं। हालांकि इनमें से कुछ उपयोगी भी होते हैं तो कुछ हानिकारक होते हैं। यही हानिकारक फंगस जब शरीर पर हमला करते हैं तो उन्हें मारना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि वे हर तरह के पर्यावरण में खुद को ढाल लेते हैं और जिंदा रहते हैं। फंगल संक्रमण को कम करने या खत्म करने के लिए डॉक्टर दवाइयों का सेवन करने की सलाह देते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ वे डाइट पर भी ध्यान देने को कहते हैं। कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें फंगल संक्रमण में नहीं खाने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बासी खाना न खाएं 
  • सूक्ष्म फंगी खाद्य पदार्थों में मौजूद होती हैं, खासकर जब वो चीज पुरानी हो या सही तरह से संभाल कर न रखी गई हो। इसलिए बासी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। इससे न सिर्फ फंगल संक्रमण का खतरा रहता है, बल्कि फूड प्वॉयजनिंग से लेकर एलर्जी रिएक्शन और श्वसन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अधिक मात्रा में चीनी न खाएं 
  • हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करने से फंगल संक्रमण होता है, लेकिन इससे संक्रमण फैलने का खतरा जरूर बढ़ सकता है। इसलिए कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन संतुलित मात्रा में करें और बेहतर होगा कि इस बारे में डॉक्टर से सलाह ले लें कि फंगल संक्रमण में क्या नहीं खाना चाहिए और क्या खाना चाहिए। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फल कम खाएं 
  • वैसे फलों का सेवन तो स्वास्थ्य के लिए अच्छा ही होता है, लेकिन फंगल संक्रमण के दौरान अधिक मात्रा में फलों का सेवन नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि फलों को प्राकृतिक चीनी का स्रोत माना जाता है, जिसके कारण ये फंगल संक्रमण को बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मूंगफली, पिस्ता खाने से बचें 
  • मूंगफली, पिस्ता आदि को मोल्ड संदूषण माना जाता है। फंगल संक्रमण के दौरान अधिकांश डॉक्टर इस तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचने की सलाह देते हैं। अगर आप फंगल संक्रमण का इलाज करा रहे हैं, तो कुछ दिनों तक इन खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। 
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें