फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत का रखें ख्याल: गर्मियों में जरूर खाएं ये पांच सब्जियां, मिलते हैं गजब के फायदे

Wed, 09 Jun 2021 08:42 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


गर्मी के मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है, क्योंकि जरा सी भी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। चूंकि अभी पूरी दुनिया में कोरोना महामारी का भी प्रकोप है, ऐसे में अच्छा खानपान आपको इसके संक्रमण की गंभीरता से भी बचा सकता है। विशेषज्ञ तो कोरोना संक्रमण के दौरान और उससे ठीक होने के बाद भी सेहतमंद चीजें खाने की सलाह दे रहे हैं, ताकि आगे चलकर किसी अन्य तरह की परेशानी न हो। इसमें ताजा फलों से लेकर फायंदेमंद सब्जियां शामिल हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि सब्जियों के नियमित सेवन से हमारा स्वास्थ्य और शरीर की आंतरिक प्रणाली मजबूत होती है। अगर उचित मात्रा में सब्जियों का सेवन किया जाए, तो इससे पाचन शक्ति भी बढ़ती है। आइए जानते हैं कि कुछ सब्जियों के बारे में, जिनका सेवन गर्मियों में जरूर करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लौकी 
  • लौकी को घीया भी कहा जाता है। यह बाजार में आसानी से मिल जाने वाली सब्जी है। यह औषधीय गुणों से भरपूर सब्जी है, जिसमें विटामिन से लेकर फाइबर, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम आदि मौजूद होते हैं। इसके सेवन से न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है, बल्कि यह उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करती है, अनिद्रा दूर भगाती है, त्वचा को सेहतमंद बनाती है और हृदय को भी स्वस्थ रखती है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
करेला 
  • स्वाद में भले ही यह कड़वा होता है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसमें सूजनरोधी, एंटी-फंगल, एंटी-बायोटिक, एंटी-एलर्जिक और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र तो मजबूत होता ही है, साथ ही यह डायबिटीज, बवासीर, श्वसन और त्वचा के स्वास्थ्य को सुधारने में भी मदद करता है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
शिमला मिर्च 
  • यह पौष्टिक सब्जियों में से एक है। कई व्यंजनों में इसका उपयोग किया जाता है। इसमें विटामिन-सी, फाइबर, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह वजन घटाने में तो मददगार होती ही है, साथ ही इसमें पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने वाले गुण भी होते हैं। इसका अलावा यह हृदय को भी स्वस्थ रखता है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कद्दू 
  • इसका उपयोग सूप से लेकर सब्जी बनाने तक में किया जाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। कद्दू विटामिन-ए, सी, ई, विटामिन- बी कॉम्प्लेक्स और आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, फास्फोरस जैसे खनिजों का अच्छा स्रोत है। यह प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है और हृदय के लिए भी लाभकारी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
टमाटर 
  • कई सारी सब्जियां बनाने में टमाटर का उपयोग किया जाता है। इसे पोषण का पावरहाउस कहा जाता है। अगर आप अपने दैनिक आहार में इसे शामिल करें, तो अधिक स्वास्थ्य लाभ उठा सकते हैं। इसमें अच्छी खासी मात्रा में विटामिन-ए, सी, के और पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे खनिज पाए जाते हैं। सीमित मात्रा में इसका सेवन हड्डियों से लेकर उच्च रक्तचाप को कम करने, सूजन और अनिद्रा को दूर करने और वजन घटाने तक में फायदेमंद होता है। 
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें