आपने भी कई ऐसे लोगों को देखा होगा जिनके दिन की शुरुआत बिना चाय के नहीं होती है। इतना ही नहीं कुछ लोगों को तो आंख खुलते ही बेड पर चाय चाहिए होती है। आपकी यह आदत नींद भगाने में तो मदद कर सकती है, पर क्या आप जानते हैं कि सेहत के लिहाज से विशेषज्ञ इसे बहुत ही नुकसानदायक मानते हैं। खाली पेट चाय पीना कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि चाय और कॉफी में प्रकृतिक रूप से अम्लीयता होती है, ऐसे में खाली पेट इनका सेवन करने से एसिड का बेसिक संतुलन बिगड़ सकता है, जिसके कारण एसिडिटी या अपच की समस्या हो सकती है।
कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि चाय में थियोफिलाइन नामक एक यौगिक भी होता है, जिसका निर्जलीकरण प्रभाव होता है और यह कब्ज को भी बढ़ा देता है। इसके अलावा बिना मुंह की साफ-सफाई किए चाय पीने की आदत के चलते बैक्टीरिया, मुंह में शुगर का ब्रेक डाउन कर सकते हैं जिससे मुंह में एसिड का स्तर बढ़ जाता है दांतों के इनेमल का क्षरण हो सकता है। अगर आपकी भी सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने की आदत है तो इसमें तुरंत सुधार कर लें। इससे सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं, आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।