हमारा स्वास्थ्य, हमारे ही हाथ में होता है। आमतौर पर खान-पान में कमी और खराब जीवनशैली को प्रयोग में लाकर हम कई सारी बीमारियों को जाने-अनजाने आमंत्रण दे देते हैं। ऐसी ही कुछ गलती आमतौर पर हम रोज खाना खाने के बाद भी करते है, पर बहुत कम लोग ही ऐसे होंगे जिन्हें इसके बारे में जानकारी होगी।आज हम आपको खाने के बाद की ऐसी ही कुछ खराब आदतों के बारे में बता रहे हैं जो आपको गंभीर समस्याओं का शिकार बना सकती है। विशेषज्ञों की सलाह के मुताबिक स्वस्थ रहना चाहते हैं तो जल्द से जल्द इन आदतों को छोड़ दें। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।