फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: खड़े होते ही अचानक घूमने लगता है सिर, कहीं इन गंभीर बीमारियों का संकेत तो नहीं

Wed, 23 Jul 2025 06:12 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर कुछ लोगों में देखने को मिलता है कि जब वो अचानक खड़े होते हैं तो उन्हें चक्कर आता है, साथ ही आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है। कई बार ये किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
चक्कर आना - फोटो : Adobe Stock
Dizziness After Standing: कभी-कभी कुर्सी से उठते ही या लेटे हुए से खड़े होते ही अचानक सिर घूमने लगता है या आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है। यह अनुभव कुछ ही सेकंड्स का होता है और अक्सर इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, अगर यह समस्या बार-बार हो रही है या इसके साथ कोई और अजीब लक्षण भी महसूस हो रहे हैं, तो इसे हल्के में लेना ठीक नहीं।

यह सिर्फ एक सामान्य शारीरिक प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि कई बार यह आपके शरीर में पल रही किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। हमारा शरीर हमें कई तरह से संकेत देता है, और ऐसे में इन संकेतों को समझना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों पैदा होती है और ये किन बीमारियों का संकेत हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
चक्कर आना - फोटो : Adobe Stock
ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन
अचानक खड़े होने पर सिर घूमने का सबसे आम कारण ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन होता है। यह तब होता है जब आप लेटने या बैठने की स्थिति से अचानक खड़े होते हैं और आपके रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) में अचानक गिरावट आती है। ऐसे में, गुरुत्वाकर्षण के कारण रक्त पैरों की ओर खिंच जाता है और दिमाग तक पर्याप्त मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता। इसके लक्षण हल्के सिर चकराना, आंखों के सामने अंधेरा छाना या कुछ पल के लिए चक्कर आना हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Monsoon Tips: बारिश के मौसम में फंगल इन्फेक्शन से बचने के लिए बरते ये सावधानियां, जरूर जान लें ये बातें
विज्ञापन

3 of 5
डिहाइड्रेशन - फोटो : Freepik.com
डिहाइड्रेशन
इसकी एक बड़ी वजह डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) भी हो सकती है। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो रक्त की मात्रा कम हो जाती है, जिससे रक्तचाप बनाए रखना मुश्किल होता है। कुछ दवाएं (जैसे हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं या मूत्रवर्धक) और लंबे समय तक बिस्तर पर रहने के बाद भी यह समस्या हो सकती है। इसका आसान उपाय है पर्याप्त पानी पीना और धीरे-धीरे खड़े होना।

ये भी पढ़ें- Health Tips: दिल को सेहतमंद रखने के लिए रोज खाएं ये चार मेवे, कोलेस्ट्रॉल भी रहेगा कंट्रोल
 

4 of 5
एनीमिया - फोटो : अमर उजाला
एनीमिया 
यदि शरीर में खून की कमी (एनीमिया) है, तो भी खड़े होने पर चक्कर आ सकता है। एनीमिया का मतलब है कि आपके रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम है, जिसका अर्थ है कि आपके दिमाग तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रहा है। इसके साथ थकान, कमजोरी और त्वचा पर पीलापन जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं। आयरन की कमी एनीमिया का एक आम कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com
रक्तचाप की समस्याएं
इसके अलावा, लगातार लो ब्लड प्रेशर भी इस समस्या का कारण बन सकता है, क्योंकि दिमाग को पर्याप्त रक्त प्रवाह नहीं मिल पाता। कई बार, हाई ब्लड प्रेशर के लिए ली जाने वाली कुछ दवाएं भी ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन का कारण बन सकती हैं। ऐसे में नियमित रूप से अपने रक्त की जांच और ब्लड प्रेशर की निगरानी करना महत्वपूर्ण है।

कब डॉक्टर से सलाह लें और बचाव के उपाय
अगर आपको खड़े होते ही बार-बार या गंभीर रूप से चक्कर आते हैं, या इसके साथ अन्य लक्षण जैसे सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, धुंधला दिखना, बेहोशी, कमजोरी या बोलने में दिक्कत महसूस होती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें