दिवाली के मौके पर आप भले ही कितना भी बाहर के खाने और मिठाइयों से खुद को दूर रख लें, लेकिन ओवरडोज होना लाजमी है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आपका जितना मन करें उतनी मिठाइयों और टेस्टी खाने के चटकारे लें, क्योंकि आज हम आपको कुुछ ऐसे टिप्स देंगे जिससे दिवाली के बाद बॉडी को डिटॉक्स किया जा सके। आगे की स्लाइड्स में जानें कुछ ऐसे फूड्स जिन्हें खाकर आप अपने शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं...
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : file photo
नींबू
पीने के पानी में नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं। इससे ना केवल आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त होगी, बल्कि शरीर की गंदगी भी पसीने के साथ निकल जाएगी। यह आपको डाइजेन को ठीक रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : file photo
एप्पल सिडार विनेगर
आप चाहे तो एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल सिडार विनेगर मिलाकर भी पी सकते हैं। यह आपके शरीर को को डिटॉक्स करेगा। साथ ही यह आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है।
4 of 6
- फोटो : file photo
धनियां
धनियां पत्ती शरीर में जमा लेड और मरकरी जैसे हेवी मेटल को डिटॉक्स करने में मदद करती है। आप चाहे तो इसकी चटनी बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : file photo
टमाटर
शरीर को डिटॉक्स करने में टमाटर भी कारगर है। तो अगर आपने भी दिवाली के मौके पर बहुत उटपटांग खाना खाया है तो इसके बाद टमाटर को डाइट में शामिल करना न भूलें। आप चाहे तो सूप या सलाद के रूप में टमाटर लें सकते हैं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी के तमाम फायदे आप पहले से जानते होंगे। आपको बता दें, यह यह भी एक अच्छा डिटॉक्सिफाइंग एजेंट हैं, जो आपके सिस्टम से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद कैटेचिन आपके लिवर को दुरुस्त रखता है।