Health Tips After Train Travel: दिवाली का त्योहार नजदीक है, और इन दिनों बड़ी संख्या में लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए ट्रेन, बस या फ्लाइट से लंबा सफर तय कर रहे हैं। घंटों की यह यात्रा अक्सर हमें थका हुआ, सुस्त और कमजोर महसूस कराती है, जिसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है।
यात्रा के दौरान लगातार एक ही मुद्रा में बैठे रहने से मांसपेशियों में अकड़न आती है, शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो जाती है और अनियमित खान-पान के कारण हमारा पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है। इससे भी बड़ी समस्या तब होती है, जब लोग घर पहुंचने के बाद आराम करने के बजाय, तुरंत ही सामान्य या त्योहारों वाली दिनचर्या में शामिल हो जाते हैं और कई ऐसी गलतियां करते हैं जो उनकी सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं।
यह ऐसा समय होता है जब आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है और आप संक्रमणों की चपेट में आसानी से आ सकते हैं। इसलिए त्योहारों का भरपूर आनंद लेने से पहले, अपने शरीर को पूरी तरह से रिकवर होने का मौका देना जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि लंबे सफर के बाद सेहतमंद बने रहने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।