फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2019: दिवाली में अगर बाहर खाने का है प्लान, तो डायबिटीज मरीज रखें इन 3 बातों का ध्यान

Sun, 27 Oct 2019 10:32 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डायबिटीज यानी मधुमेह रोगियों को अपने भोजन को लेकर हमेशा सतर्कता बरतनी पड़ती है। क्योंकि भोजन के कारण उनका शुगर लेवल घट या बढ़ सकता है। लेकिन किसी भी पार्टी में अक्सर ज्यादा शुगर और हाई फैट्स वाली चीजें खानी पड़ती है, जिससे रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ जाती है। बता दें कि कुछ बातों का ध्यान रख इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं डायबिटीज मरीजों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
चबा-चबा कर खाएं खाना
भोजन को चबा-चबाकर खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इस गलती को डायबिटीज मरीज के साथ ज्यादातर लोग करते हैं। छोटे-छोटे टुकड़ों में भोजन को अच्छी तरह चबा-चबाकर खाने से आपको तृप्ति मिलेगी और आप ओवरइटिंग से बच सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
डेजर्ट चुनने में बने स्मार्ट
किसी भी पार्टी में खीर, फिरनी और हलवा जैसी मिठी डिशेज की भरमार होती है, जिन्हें देखते ही आपको लालच आ सकता है। लेकिन आप इन मिठाईयों से अपना पेट न भरें। अगर ज्यादा मन है तो खाना या स्नैक्स के बाद आप थोड़ी सी मिठाई खा सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
rice
कार्बोहाइड्रेट्स
भोजन में मिलने वाले कार्बोहाइड्रेट्स से शुगर का लेवल बढ़ जाता है। इसलिए समझदारी से भोजन का चुनाव करें। चावल, पास्ता और व्हाइट ब्रेड से बनी चीजों को खाने से दूरी बनाएं। बेहतर होगा कि आप ऐसी चीजें खाएं जिनमें हरी सब्जियां, होल ग्रेन, शकरकंद, मक्का जैसी चीजों का इस्तेमाल किया गया हो।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें