ऑस्कर 2017 के विजेताओं की सफलता का राज के प्रति उनकी लगन तो है ही लेकिन इसके लिए उनकी डाइट भी काफी मायने रखती है। क्या आप जानना नहीं चाहेंगे कि ला ला लैंड की अभिनेत्री खूबसूरत दिखने के लिए क्या खाती है? तो देर किस बात की आइए जानते हैं कि आपके पसंदीदा स्टार्स अपनी डाइट का किस तरह ख्याल रखते हैं।
विज्ञापन
Hit and Fit, आखिर क्या खाते हैं ऑस्कर वाले, जानिए यहां
2 of 6
एमा स्टोन ने हालांकि अपनी डाइट के बारे में ज्यादा खुलासा तो नहीं किया है। लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे दिन में करीब सात गिलास नींबू पानी जरूर पीती हैं। इसके अलावा वे नियमित रूप से कसरत करती हैं।
विज्ञापन
Hit and Fit, आखिर क्या खाते हैं ऑस्कर वाले, जानिए यहां
3 of 6
महेरशाला अली रेड मीट से परहेज करते हैं लेकिन वह हफ्ते में एक या दो बार मछली और चिकन जरूर खाते हैं। सेहतमंद बने रहने के लिए वह शाकाहारी भोजन का भी सहारा लेते हैं।
Hit and Fit, आखिर क्या खाते हैं ऑस्कर वाले, जानिए यहां
4 of 6
दीपिका पादुकोण भी आज सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपने हुनर के झंडे गाड़ चुकीं है। ऑस्कर में इस फ्लोरल ड्रेस में पहुंची दीपिका सेक्सी एंड फिट लग रही थीं। इसके लिए उनकी डाइट काफी साधारण सी रहती है। दीपिका कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के बीच अच्छे से संतुलन बनाना जानती हैं। इसलिए वे ऐसा ही भोजन करना पसंद करती हैं जिसमें इनकी संतुलित मात्रा हो।
विज्ञापन
Hit and Fit, आखिर क्या खाते हैं ऑस्कर वाले, जानिए यहां
5 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी ऑस्कर में शिरकत की। वे हॉलीवुड सीरीज में तो नजर आ चुकी हैं और जल्द ही अब हॉलीवुड फिल्म में भी दिखेंगी। वह नाश्ते में दो अंडे या ओट्स के साथ एक गिलास दूध का लेती हैं। साथ ही में दिन में दाल, सब्जी रोटी और रात में हल्का-फुल्का स्नैक्स या सलाद खाती हैं।
Hit and Fit, आखिर क्या खाते हैं ऑस्कर वाले, जानिए यहां
6 of 6
देव पटेल इस बार के ऑस्कर में नॉमिनेट हुए थे लेकिन अवॉर्ड नहीं जीत पाए। अपनी फिल्म लॉयन के लिए उन्होंने अपने शरीर पर खूब मेहनत की। इसके लिए वह खूब कसरत करते थे और खूब खाते थे।