फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ब्लड ग्रुप के अनुसार खाएं खाना, नहीं होगी कोई बीमारी और बने रहेंगे फिट

Thu, 23 Jan 2020 07:00 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
संतुलित आहार ही स्वस्थ जीवन का आधार है

फिट रहना भला कौन नहीं चाहता! फिट रहने के लिए ही तो कोई योग का सहारा लेते हैं, कोई जिम में पसीना बहाते हैं, तो कोई फूड सप्लिमेंट का सहारा लेते हैं। इन सबसे इतर क्या आप जानते हैं कि केवल अच्छी डाइट से भी आप खुद को फिट रख सकते हैं? अच्छी डाइट मतलब जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलें। आइए, जानते हैं कैसी डाइट लेकर आप बने रह सकते हैं बिल्कुल फिट:

विज्ञापन

2 of 7
खानपान
कई बार ऐसा होता है कि आप दूसरों को जो खाते देखते हैं और उसकी बॉडी फिट रहती है, तो आप भी वही अपना लेते हैं। लेकिन उसका असर आप पर या तो उल्टा पड़ जाता है, या फिर उतना प्रभावी नहीं होता। ऐसा अपनी बॉडी के अनुसार डाइट ना लेने से होता है। अगर आप अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट लेंगे तो बिल्कुल फिट बने रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
संतुलित आहार - फोटो : Social Media
ब्लड ग्रुप के अनुसार हमारे शरीर की जरूरतें भी अलग-अलग होती हैं। ऐसे में अगर ब्लड ग्रुप को ध्यान में रखते हुए डायट प्लान फॉलो करने से न केवल आप फिट रहेंगे, बल्कि एसिडिटी, कब्ज जैसी कई समस्याओं से बच सकती हैं। साथ ही आपका वजन या मोटापा भी कंट्रोल रहेगा। आइए, जानते हैं कि ब्लड ग्रुप के लिए कैसी डाइट सही रहेगी:

4 of 7
diet
ब्लड ग्रुप 'ए'
ब्लड ग्रुप 'ए' वाले लोगों की पाचन शाक्ति अन्य ब्लड ग्रुप की तुलना में बहुत कमजोर होती है, इसलिए उन्हें नॉनवेज या कोई हैवी फूड खाने से बचना चाहिए। ऐसा नहीं करने से उन्हें पेट में दर्द हो सकता है या फिर गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
लोहड़ी पकवान - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लड ग्रुप 'बी'
ब्लड ग्रुप 'बी' वाले लोगों के लिए खाने में बहुत ज्यादा पाबंदी नहीं होती। ऐसे लोग वेज भी खा सकते हैं और नॉनवेज भी। बी ब्लड ग्रुप वाले लोगों की डाइट में   अनाज, दलहन, सब्जियां और मीट शामिल हो सकता है। हालांकि थोड़ा संयम बरतने की भी जरूरत है। ज्यादा नॉनवेज नहीं खाएं, जैसे कि लंच में नॉनवेज ले रहे हैं तो रात में सादा खाना यानी सब्जी के साथ डिनर लें। 
विज्ञापन

6 of 7
डाइट - फोटो : Social media
ब्लड ग्रुप 'एबी'
'एबी' ब्लड ग्रुप वालों में 'ए' और 'बी' दोनों ब्लड ग्रुप वालों के लक्षण होते हैं। अगर आपका ब्लड ग्रुप एबी है, तो आप दोनों ब्लड ग्रुप के अनुसार डाइट ले सकते हैं। आपको अपनी डाइट में मीट-मछली, सब्जियां, कार्बोहाइड्रेट्स, दूध, दही आदि शामिल करना चाहिए। हालांकि महिलाएं शाकाहारी हो तो ज्यादा ठीक रहेगा। महिलाएं चाहें तो प्रोटीन के लिए मछली खा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फूड - फोटो : pixabay
ब्लड ग्रुप 'ओ'
ब्लड ग्रुप 'ओ' वाले लोगों का पाचन तंत्र मजबूत होता है, इसलिए वह नॉन वेज आराम से खा सकते हैं। आपका ब्लड ग्रुप भी ओ है तो आप चिकन और मछली के अलावा रेड मीट भी खा सकते हैं। हालांकि आपको डेयरी प्रोडक्ट ज्यादा नहीं खाना चाहिए।

(नोट: यह खबर कुछ डाइटिशियनों से बातचीत के आधार पर तैयार की गई है। आपकी प्रकृति कुछ भिन्न हो सकती है, इसलिए आप विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें