फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! ईयरफोन का शौक दे सकता है कानों की गंभीर बीमारियां, कैंसर का भी है खतरा

Wed, 22 Jan 2020 02:57 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : music
हेडफोन लगाकर गाना सुनना हर किसी को पसंद है। लोग यात्रा के दौरान, घर में काम करते वक्त या ऑफिस में काम करने के दौरान हेडफोन लगाकर गाना सुनना पसंद करते हैं। हर वक्त हेडफोन लगाकर गाना सुनना स्टाइल हो सकता है। लेकिन आपका ये स्टाइल आपको बीमार कर सकता है। ये एक चेतावनी है तो जब भी हेफोन लगाकर गाना सुनें उससे पहले ये जाने लें कि ऐसा करना गंभीर रोगों को बुलावा देना हो सकता है। आइए जानते हैं हेडफोन के ज्यादा इस्तेमाल करने से आप किस तरह की बीमारियों से घिर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : social media
इयरफोन या फिर हेडफोन कान में लगाकर हर वक्त घूमने वालों को इस बात का बिल्कुल पता नहीं है कि उनका महंगा हेडफोन उन्हें गंभीर रोगों का शिकार बना रहा है। क्योंकि कान में लगने वाले हेडफोन के कारण आपके कान में संक्रमण हो सकता है, जो कि आगे चलकर एक गंभीर बीमारी का रूप धारण कर सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : social media
कान में संक्रमण के अलावा आपका हेडफोन आपको कान के कैंसर का भी शिकार बना सकता है। अगर किसी दूसरे व्यक्ति के कानों में संक्रमण है और आप भी वही हेडफोन या इयरफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको भी संक्रमण का खतरा हो सकता है। जो आगे चलकर कैंसर का रूप ले सकता है। इससे बचने के लिए हेडफोन का कम इस्तेमाल करें और दूसरे का इयरफोन का कभी इस्तेमाल ना करें। यही नहीं ईयर फोन को तेज आवाज में सुनने से कानों के अंदर सेल्स खत्म होने का भी खतरा रहता है।  

4 of 6
प्रतीकात्मक फोटो
एक अध्ययन में पाया गया है कि लंबे वक्त तक हेडफोन का इस्तेमाल करने से सुनने की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। तो जब भी आप हेडफोन का इस्तेमाल करें तो कुछ समय का ब्रेक लें। लंबे वक्त तक कान में इयरफोन लगाकर गाने सुनने से हमारे काम सुन्न भी हो सकते हैं। साथ ही सुनने की शक्ति कम होने लगती है। यही नहीं ईयर फोन के रेडिएशन और मेग्नेटिक इफेक्ट सिरदर्द की समस्या को बढ़ाते हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक फोटो
इयरफोन का इस्तेमाल लंबे समय तक करने से आपके कान में हवा का प्रवाह नहीं हो पाता है, जिससे कान में संक्रमण हो सकता है। इसके अलावा आप हमेशा के लिए सुनने की शक्ति भी खो सकते हैं। यही नहीं यदि आप तेज आवाज में ईयर फोन का इस्तेमाल करते हैं तो हार्ट पर असर पड़ता है इसके अलावा आप कई तरह की मानसिक बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इयरफोन
ईयर फोन सुनने से बहरेपन की समस्या तक हो सकती है। दरअसल, एक सामान्य इंसान के सुनने की क्षमता 90 डेसिबल तक होती है लेकिन ईयर फोन में 40 से 50 डेसिबल होने लगती है। गाना सुनते वक्त या फिर ईयर फोन का इस्तेमाल करते वक्त तो इसका पता नहीं चलता है लेकिन बाद में उम्र बढ़ने के साथ-साथ इसके असर दिखाई देने लगते हैं। 

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें